अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला: मिशेल के बाद ईडी को दूसरी बड़ी कामयाबी, आरोपी राजीव सक्सेना को UAE से लाया जा रहा भारत

नई दिल्ली। अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर घोटाला मामले में क्रिश्चियन मिशेल के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को दूसरी बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। अगस्ता वेस्टलैंड मामले में आरोपी राजीव सक्सेना को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, यूएई की स्टेट सिक्योरिटी ने सक्सेना को आज सुबह उनके घर से सुबह 9.30 (यूएई के समयानुसार) बजे हिरासत में लिया और शाम करीब 5.30 (यूएई के समयानुसार) बजे तक उसे भारत प्रत्यर्पित किया जा रहा है।

अगस्ता वेस्टलैंड: अरोपी सक्सेना को UAE से लाया जा रहा भारत

सक्सेना के वकील गीता लूथरा और प्रतीक यादव ने इसका खुलासा किया है। सूत्रों की मानें तो सक्सेना को आज (बुधवार) रात भारत सरकार को सौंप दिया जाएगा। सक्सेना के वकीलों ने इस मामले में जब यूएई स्टेट सेक्रेटरी से संपर्क किया और एकदम से हुई गिरफ्तारी के बारे में जानने की कोशिश की तो यूएई ने कहा, 'अभी वह फ्लाइट में है और फ्लाइट को रोका नहीं जा सकता।' यूएई ने सक्सेना के वकीलों से कहा कि ज्यादा जानकारी के लिए भारत सरकार से पूछ लिजिए।

पिछले साल दिसंबर में यूएई सरकार ने 3,600 करोड़ वीवीआईपी हेलीकॉप्टर घोटाले के मामले में ब्रिटिश नागरिक और बिचौलिया की भूमिका निभाने वाले क्रिश्चियन मिशेल को हिरासत में लेकर भारत सरकार को सौंपा था। वहीं, दिसंबर में जब सक्सेना ने अपनी जमानत के लिए याचिका दायर की थी, तब ईडी ने इसका विरोध जताया था। इससे पहले 6 अक्टूबर को कोर्ट ने सक्सेना के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। सक्सेना की पत्नी शिवानी की गिरफ्तारी के बाद ईडी ने अपने चार्जशीट में सक्सेना का नाम शामिल किया। शिवानी फिलहाल जमानत पर रिहा है।

बता दें कि अदालत ने सक्सेना के आवेदन पर ईडी से 24 दिसंबर तक जवाब मांगा था। वहीं अदालत ने भी सक्सेना के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। ईडी का आरोप है कि अगस्ता वेस्टलैंट ने ट्यूनिशीया की दो फर्मों के जरिए 5.8 करोड़ यूरो की घूस दी थी। वहीं इस मामले में अन्य आरोपी पूर्व वायुसेना प्रमुख एसपी त्यागी और संजीव त्यागी को कोर्ट ने सशर्त विदेश यात्रा की अनुमति दे दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+