Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

क्रिश्चियन मिशेल के केस की चार्जशीट मीडिया में आने के मामले पर 3 मई को फैसला सुनाएगा कोर्ट

क्रिश्चियन मिशेल की चार्जशीट के मीडिया में आने पर फैसला 3 मई

नई दिल्ली। अगस्ता वेस्टलैंड केस में गिरफ्तार क्रिश्चियन मिशेल से जुड़े केस की चार्जशीट के मीडिया में आने के मामले पर दायर याचिका पर सीबीआई कोर्ट 3 मई फैसला सुनाएगा। गुरुवार को कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया। क्रिश्चियन मिशेल ने आरोप लगाया है कि कोर्ट के संज्ञान लेने से पहले और आरोपी को इसकी कॉपी देने से पहले ही चार्जशीट लीक कर दी गई। अपनी याचिका में मिशेल ने कहा है कि ईडी ने उसके केस की चार्जशीट को मीडिया में लीक करके मामले को राजनीतिक रंग दिया है।

Agusta westland CBI court reserves order on Christian Michel application

मिशेल के केस से जुड़े मामले की चार्जशीट के कुछ हिस्से हाल ही में मीडिया में आए थे। इसमें कथित तौर पर कहा गया था कि मिशेल ने अगस्ता वेस्टलैंड मामले में कांग्रेस के नेताओं का नाम लिया है। इसमें सोनिया गांधी परिवार और उनके करीबी नेताओं के नाम होने की बात कही गई थी। हालांकि मिशेल की ओर से बाद मे इसे नकार दिया गया था कि उन्होंने किसी का नाम लिया है।

ब्रिटिश नागरिक मिशेल अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला मामले में बिचौलिया है। ये सौदा 3600 करोड़ रुपए के 12 वीवीआीपी हेलीकॉप्‍टर की खरीद के कॉन्‍ट्रैक्‍ट से जुड़ा है। हेलीकॉप्‍टर निर्माता कंपनी अगस्‍ता वेस्‍टलैंड के साथ 2007 में पूर्ववर्ती मनमोहन सिंह सरकार ने यह डील की थी। मिशेल पर सौदे के लिए फैसला लेने वाले लोगों को प्रभावित करने के लिए रिश्‍वत देने के आरोप हैं।

यहां क्लिक करें और पढ़ें लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+