Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अगस्ता वेस्टलैंड: पटियाला हाउस कोर्ट ने दी संजीव त्यागी को विदेश जाने की सशर्त मंजूरी

agustawestland case, Agusta Westland, patiala house court, sanjeev tyagi, sp tyagi, christian michel, अगस्ता वेस्टलैंड, vvip chopper scam, चॉपर घोटाला

नई दिल्ली। अगस्ता वेस्टलैंड चॉपर घोटाले में आरोपी और एयरफोर्स के पूर्व चीफ एसपी त्यागी ने दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में अर्जी देकर विदेश जाने की अनुमति मांगी थी जिसे अदालत ने सशर्त मंजूर कर लिया है। पटियाला हाउस कोर्ट ने संजीव त्यागी और एसपी त्यागी को शर्तों के साथ विदेश यात्रा की मंजूरी दी है। एसपी त्यागी और संजीव त्यागी को एक-एक लाख के निजी मुचलके पर जमानत मिली थी।

Agusta Westland case Patiala House court allows Sanjeev Tyagi and SP Tyagi to travel abroad with conditions

संजीव त्यागी और एसपी त्यागी की अमेरिका जाने की इजाजत मांगने संबंधी याचिका पर स्पेशल जज अरविंद कुमार ने सुनवाई की। जबकि इस मामले से जुड़ी एक अन्य याचिका पर अदालत ने सुनवाई 3 जनवरी तक के लिए टाल दिया। अगर प्रवर्तन निदेशालय दोनों की विदेश यात्रा की याचिका का विरोध करता है, तो अदालत बाद में अनुमति देने से इनकार कर सकती है।

सीबीआई ने 1 सितंबर 2017 को आरोपपत्र दाखिल किया था जिसमें वायुसेना के पूर्व प्रमुख एस.पी. त्यागी, उनके भतीजे संजीव त्यागी, तत्कालीन वायुसेना उप प्रमुख जे.एस. गुजराल और अधिवक्ता गौतम खेतान का नाम शामिल था। अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला में कथित बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल को पिछले दिनों भारत लाया गया था और रिमांड के बाद सीबीआई उससे पूछताछ करने में जुटी है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+