शरद पवार का केंद्र सरकार पर निशाना, बोले- दिल्‍ली में बैठकर खेती के मामलों से नहीं निपटा जा सकता

नई दिल्‍ली। एनसीपी चीफ और पूर्व कृषि मंत्री शरद पवार ने कृषि बिल को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। मंगलवार को शरद पवार ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने राज्‍यों से विचार विमर्श किए बिना ही कृषि संबंधी तीन कानूनों को थोप दिया। उन्‍होंने कहा कि दिल्‍ली में बैठकर खेती के मामलों से नहीं निपटा जा सकता क्‍योंकि इससे दूर गांव में रहने वाले किसान जुड़े होते हैं।

शरद पवार का केंद्र सरकार पर निशाना, बोले- दिल्‍ली में बैठकर खेती के मामलों से नहीं निपटा जा सकता

सरकार और किसान नेताओं के बीच बैठक के बाद भी हल न निकलने पर शरद पवार ने किसान संगठनों के साथ बातचीत के लिये गठित तीन सदस्यीय मंत्री समूह के ढांचे पर सवाल उठाया और कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी को ऐसे नेताओं को आगे करना चाहिए जिन्हें कृषि और किसानों के मुद्दों के बारे में गहराई से समझ हो। पीटीआई को दिए इंटरव्‍यू में शरद पवार ने कहा कि सरकार को विरोध प्रदर्शनों को गंभीरता से लेने की जरूरत है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का किसानों के आंदोलन का दोष विपक्षी दलों पर डालना उचित नहीं है।

उन्होंने कहा कि अगर विरोध प्रदर्शन करने वाले 40 यूनियनों के प्रतिनिधियों के साथ अगली बैठक में सरकार किसानों के मुद्दों का समाधान निकालने में विफल रहती है तब विपक्षी दल बुधवार को भविष्य के कदम के बारे में फैसला करेंगे ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+