'मैं BJP कार्यकर्ताओं को नौकरी क्यों दूं', 4 साल बाद अग्निवीरों को जॉब देने की केंद्र की चिट्ठी पर बोलीं ममता
अग्निपथ योजना को लेकर बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने बुधवार को कहा कि हमें केंद्र सरकार की तरफ से एक लेटर मिला है, जिसमें आग्रह किया गया है कि चार साल के बाद अग्निवीरों को नौकरी दें।
कोलकाता, 29 जून : अग्निपथ योजना को लेकर बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने बुधवार को कहा कि हमें केंद्र सरकार की तरफ से एक लेटर मिला है, जिसमें आग्रह किया गया है कि चार साल के बाद अग्निवीरों को नौकरी दें। ममता बनर्जी ने कहा कि केंद्र सरकार राज्य से आग्रह कर रही है कि हम चार साल बाद अग्निवीरों को नौकरी दें।
Recommended Video

उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वह चाहती है कि हम बीजेपी कार्यकर्ताओं को नौकरी दें। सीएम बनर्जी ने कहा कि हम बीजेपी का पाप क्यों लेंगे। हम ऐसा कभी नहीं करेंगे। हम सबसे पहले अपने राज्य के युवाओं को नौकरी देंगे। नौकरी पर पहली प्राथमिकता हमारे युवाओं को दी जाएगी।
योजना के खिलाफ हुए हिंसक प्रदर्शन
इस योजना के विरोध में देश के कई राज्यों में हिंसक प्रदर्शन हुए। छात्रों के हिंसक प्रदर्शन में देश की संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचाया गया। बिहार और यूपी में हिंसक प्रदर्शन का व्यापक असर रहा। कई जगह ट्रेन में आग लगा दी गई और रेलवे संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचाया। कांग्रेस समेत सभी विपक्षी पार्टियों ने इस योजना का विरोध किया। युवा चार साल के बजाय पूरी नौकरी देने की मांग कर रहे हैं।
चार साल बाद रिटायर हो जाएंगे अग्निवीर
बता दें कि केंद्र सरकार ने 14 जून को अग्निपथ योजना लॉन्च किया था। इसके तहत युवाओं को सेना में भर्ती किया जाएगा। चार साल के बाद रिटायर कर दिया जाएगा। चार साल तक देश की सेवा करने वाले जवान अग्निवीर कहलाएंगे। इस योजना के तहत तीनों सेनाओं में इस साल करीब 46 हजार सैनिक भर्ती किए जाएंगे। चयन के लिए पात्रता आयु पहले 17.5 वर्ष से 21 वर्ष के बीच थी, लेकिन अब सरकार ने अधिकतम उम्र सीमा को 21 से बढ़ाकर 23 कर दिया है।
ड्यूटी के दौरान कर सकेंगे पढ़ाई
अग्निपथ योजना के तहत चुने गए अग्निवीरों को शिक्षा मंत्रालय ने क्रेडिट देने का फैसला किया है। शिक्षा मंत्रालय ने उन युवाओं को क्रेडिट देगा जिन्हें 'अग्निवीर' के रूप में प्रशिक्षित करने के लिए चुना जाएगा। यह एक विशेष तीन वर्षीय स्किल ट्रेंनिग आधारित ग्रेजुएशन डिग्री कोर्स होगा। इसके तहत ड्यूटी के दौरान अग्निवीर पढ़ाई कर सकेंगे।












Click it and Unblock the Notifications