Agatti Airport: वो एयरपोर्ट जहां लैंडिंग के वक्त कांप उठते हैं पायलट, रात के अंधेरे में उतरा विमान! देखें Pics
Agatti Airport: लक्षद्वीप (Lakshadweep) भारत का एक ऐसा हिस्सा है, जिसकी खूबसूरती देखते ही बनती है। लेकिन यहां आने- जाने के लिए अब तक सिर्फ एक ही यातायात का माध्यम उपलब्ध था और वो है पानी की जहाज। लेकिन पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लक्षद्वीप के दौरे के बाद से ये क्षेत्र पर्यटन स्थल के रूप में दुनियाभर में छा गया। ऐसे में अगत्ती एयरपोर्ट (Agatti Airport) का तेजी से विकास किया गया और लक्षद्वीप में बढ़ते पर्यटन के बीच भारतीय तटरक्षक बल ने यहां अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराने के लिए एक स्पेशल विमान की रात्रि लैंडिंग सफलतापूर्वक संपन्न की।
बृहस्पतिवार को भारतीय तटरक्षक बल ने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के सहयोग से रात्रि में एक विमान की सफल लैंडिंग की, जिसको लेकर दावा किया जा रहा है कि अगाती एयरपोर्ट पर इमर्जेंसी लैंडिंग यहां से आपाकालीन सुविधाओं की मजबूत करेगी।

एक बयान में भारतीय तटरक्षक बल ने इस हफ्ते बृहस्पितवार को कहा, "आज सुबह, भारतीय तटरक्षक बल ने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के साथ सहयोग किया और कोच्चि से 460 किमी पश्चिम में #अगत्ती हवाईअड्डे लक्षद्वीप पर पहली रात्रि लैंडिंग सफलतापूर्वक की। यह उपलब्धि अंधेरे घंटों के दौरान आपातकालीन चिकित्सा निकासी क्षमताओं को बढ़ावा देती है, जिससे हजारों द्वीपवासियों को लाभ मिलता है। रात्रि लैंडिंग से कोच्चि और न्यू मैंगलोर में आईसीजी परिसंपत्तियों के माध्यम से 24x7 द्वीप सुरक्षा और निगरानी प्रयासों में भी वृद्धि होगी।"
अगाती एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग की तस्वीरें यहां देखें-
बता दें कि भारत के खूबसूरत द्वीप समूह में से लक्षद्वीप इकलौता एयरपोर्ट अगाती द्वीप पर स्थित है, जिसे अगाती एयरपोर्ट ही कहते हैं। 1204 मीटर लंबा और सिर्फ 30 मीटर चौड़ा ये एयरपोर्ट चारों ओर से समुंदर के पानी के बीच घिरा हुआ है। जिस खतरनाक जगह पर ये एयरपोर्ट है, वहां प्लेन उतारने या टेकऑफ करने में पायलटों के भी हाथ-पांव कांप जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications