'हां मैंने कांग्रेस को वोट दिया है, क्योंकि वो पार्टी मुझे पसंद है', वोटिंग के बाद बोले जेडीएस नेता श्रीनिवास
राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को वोट देने के बाद कर्नाटक JD(S)विधायक बोल पड़े - I love it
बेंगलुरू, 10 जून: राज्यसभा चुनाव 2022 के लिए शुक्रवार को वोटिंग हुई। कर्नाटक में राज्यसभा चुनाव में वोट डालने के बाद कर्नाटक जद (एस) विधायक का बयान सुर्खियां बटोर रहा है क्योंकि खुलकर सामने आकर कर्नाटक JD(S)विधायक के श्रीनिवास गौड़ा ने कहा हां मैंने कांग्रेस को वोट दिया क्योंकि मैं इससे प्यार करता हूं।
Recommended Video

मौजूदा राज्यसभा चुनाव में कड़े मुकाबले के बीच कर्नाटक JD(S) विधायक के श्रीनिवास गौड़ा ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस को वोट दिया और क्योंकि वह इसे प्यार करते हैं। उन्होंने कहा, "मैंने कांग्रेस को वोट दिया है क्योंकि मैं इसे प्यार करता हूं।"
बता दें JD(S) प्रमुख एचडी कुमारस्वामी ने कांग्रेस पार्टी के सिद्धारमैया पर अपनी पार्टी के विधायकों को पुरानी पार्टी के उम्मीदवार के लिए क्रॉस वोट करने के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाया है। कर्नाटक विधायक दल के नेता सिद्धारमैया ने गुरुवार को जद (एस) के विधायकों को एक खुला पत्र लिखकर अपनी पार्टी के दूसरे उम्मीदवार मंसूर अली खान के पक्ष में अपना "विवेक वोट" डालने का अनुरोध करने के बाद कुमारस्वामी ने कांग्रेस के साथ अपनी नाराजगी व्यक्त की थी।
सिद्धारमैया पर निशाना साधते हुए कुमारस्वामी ने कहा "आज स्थानीय मीडिया के सामने उन्होंने (सिद्धारमैया) कहा कि उन्होंने मेरे विधायकों को नहीं लिखा। यहां तक कि उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से लेटर भी ट्वीट किया था। अब, उन्होंने कल जो कहा, उसका खंडन कर रहे हैं। यह उनके दोहरे मापदंड को दर्शाता है।"
राज्यसभा चुनाव: हरियाणा में कांग्रेस विधायक कुलदीप बिश्नोई के वोट को लेकर बना सस्पेंस












Click it and Unblock the Notifications