TMC और Congess के बाद अब Aap ने भी नए संसद भवन उद्घाटन समारोह का बहिष्‍कार करने का किया ऐलान

New Parliament Building: आम आदमी पार्टी ने भी दिल्‍ली में बने नए संसद भवन का उद्घाटन समारोह का बहिष्‍कार करने का ऐलान कर दिया है।

New Parliament Building

दिल्‍ली में मोदी सरकार के कार्यकाल में नया संसद भवन बनकर तैयार हो चुका है। नए संसद भवन का उद्धघाटन समारोह 28 मई को हो रहा है। मोदी सरकार की विरोधी पार्टी कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस ने पहले ही इस उद्घाटन समारोह का बहिष्‍कार करने का ऐलान किया था वहीं अब आम आदमी पार्टी ने भी इस समारोह का बहिष्‍कार करने का ऐलान किया है।

उद्घाटन समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्म को नहीं बुलाने के मामले को लेकर उठ रहे सवालों के मद्देनजर आप ने यह फैसला किया है। आप ने मंगलवार को शाम जारी किए अपने बयान में कहा कि आम आदमी पार्टी 28 मई को नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह का बहिष्कार करेगी।

बता दें दिल्‍ली में बने भव्‍य संसद भवन के उद्घाटन समारोह में तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने सबसे पहले शामिल होने से इनका किया था। इसके बाद विपक्षी गुट में शामिल कांग्रेस ने भी संसद की नई इमारत के उद्घाटन समारोह का बहिष्कार करने का फैसला सुनाया था।

आपको बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मई 2023 को संसद भवन की नई इमारत का उद्घाटन कर देश को सौंपेंगे। पीएम मोदी चूंकि इस इमारत का उद्घाटन कर रहे हैं तो कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कुछ दिन पहले इस पर आपत्ति जताते हुए कहा था कि संसद का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से करवाया जाना चाहिए।

एएनआई के सूत्रों के अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 28 मई को नए संसद भवन के उद्घाटन के अवसर पर बधाई संदेश जारी कर सकते हैं। दोनों सदनों के सांसदों को डिजिटल और फिजिकल दोनों तरह से समारोह के लिए निमंत्रण भेजा गया है।

समारोह 28 मई को 11.30 बजे शुरू होगा जो दो घंटे तक चलेगा। भारत के राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति उद्घाटन के दिन बधाई संदेश देंगे। वहींं उद्घाटन समारोह के दौरान लोकसभा अध्यक्ष और पीएम मोदी भाषण दे सकते हैं। संसद के सभी सदस्य लोकसभा कक्ष में बैठेंगे। नए संसद भवन में 800 से अधिक लोगों के बैठने की क्षमता है।

बता दें कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान के बाद नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह पर सियासत गरमा चुकी है। राहुल गांधी द्वारा पीएम मोदी को घेरे जाने के बाद केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने विपक्षी पार्टी कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा है कि 'अगर कांग्रेस सरकार के मुखिया संसद का उद्घाटन कर सकते हैं, तो हमारी सरकार के प्रमुख क्यों नहीं कर सकते। हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि कुछ लोगों को राजनीतिक रोटियां सेकने की आदत पड़ गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+