विशाखापट्टनम गैस रिसाव के बाद बेहद भयानक था मंजर, तस्वीरें देख कांप जाएगा कलेजा
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बीच विशाखापट्टनम में गुरुवार की सुबह एक नई मुसीबत लेकर आई। जहां एक फॉर्मा कंपनी में जहरीली गैस लीक होने से 7 लोगों के मौत की खबर है, जबकि 20 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। गैस रिसाव का असर 2 किलोमीटर के क्षेत्र में हुआ है। नौसेना, एनडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी हैं। साथ ही आसपास के गांवों को भी खाली करवाया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएम जगनमोहन रेड्डी विशाखापट्टनम पहुंच गए हैं। वहीं पीएम मोदी ने भी मुख्यमंत्री रेड्डी और गृह मंत्रालय के अधिकारियों से बात की है। साथ ही हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।
Recommended Video
Visakhapattnam Gas Leakage : 150 से ज्यादा लोग भर्ती , पांच गांव खाली कराए गए | वनइंडिया हिंदी





















Click it and Unblock the Notifications