राज कुंद्रा केस के बाद सेलिब्रिटीज पर भद्दे कमेंट करने वाले ट्रोलर्स पर जमकर भड़की सोना महापात्रा
मुंबई, 27 जुलाई। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस में जब से अरेस्ट हुए हैं तब से फिल्म इंडस्ट्री में भूचान आ गया है। इस केस के बाद अन्य सेलिब्रिटीज को लेकर सवाल उठने लगे हैं। कई एक्ट्रेस को इस मामले को लेकर ट्रोल किया जा रहा है। वहीं अपनी बेबाक बयानों के लिए जानी जाने वाली सिंगर सोना महापात्रा ऐसे ट्रोलर्स पर जमकर गुस्सा निकाला है।

ये पहला मौका नहीं जब मनोरंजन जगत से जुड़ी सेलिब्रेटी को भला-बुरा करने वालों पर सोना महापात्रा ने जमकर क्लास लगाई है इससे पहले भी वो बेबाकी से अपनी बात रखकर लोगों को जमकर लताड़ा है।
सोना ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट और वीडियो शेयर किया है। सोना ने जो वीडियो शेयर किया है वो उनका म्यूजिक ट्रैक का है। सोना महापात्रा ने लिखा - ये कुछ नहीं समाज के पाखंडी, पितृसत्तात्मक समाज की हिपोक्रेसी को दर्शाता है। जब पोर्न से संबंधित कोई खबर आती है तो ये पब्लिक डोमेन खासकर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़ी महिलाओं को फूहड़ बताकर #slutshame करने का लाइसेंस दे देता है. राज कुंद्रा केस अपनी गंदी सोच को दिखाने का बहाना नहीं हो सकता।
हमारे टाइमलाइन में आपके भद्दे कमेंट एक बहाना है। ये कहना कि बॉलीवुड से हो, तुम सब एक जैसे हो। महिलाओं प्लीज आप अपनी बॉडी पर शर्म न महसूस करें। जश्न मनाए जैसा मैं करती हूं। बड़ा, छोटा, मोटा, पतला जैसी भी बॉडी हो हम शानदार हैं। सोना महापात्रा ने आगे लिखा ये किसी के पास अधिकारी नहीं कि वे हमें शर्मिंदा या हिमें छुए या हमारी इजाजत के बिना कुछ भी करें। काफी सरल लगता है? लेकिन ये नहीं है। हमारी दुनिया में रहने वाले बहुत से लोगों के सिर में प्रवेश नहीं करता है, जिसमें पुरुष और महिलाएं शामिल हैं।
सोना ने इस पोस्ट के साथ अपना म्यूजिक ट्रैक म्यूजिक ट्रैक Ek Din Manhattan Memories का वीडियो शेयर कर लिखा 'ये वीडियो सेल्फ डायरेक्टेड है, पूरी इजाजत के साथ, किसी के साथ कोई शोषण नहीं और.. एक दिन मैंने इन सभी विचारों को कलात्मक प्रतिक्रिया के रूप में अपने #एकदिन गीत पर बनाया और निर्देशित किया। प्रसंग ही सब कुछ है। आइए हम सब इसे समझना और मनाना सीखें। ️












Click it and Unblock the Notifications