सिद्धू के साथ बैठक के बाद कैप्टन बोले- उनके द्वारा उठाए गए मुद्दे समाधान के एडवांस स्टेज में है
नई दिल्ली, 27 जुलाई। पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के बीच मंगलवार को एक मीटिंग हुई। जिसके बाद सिद्धू ने ट्वीट करके हुए बताया कि पंजाब की जनता से जुड़े मुद्दे जो लंबे सयम से लंबित है उन पर फौरन कार्रवाई की मांग की। वहीं पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह ने कहा नवगठित राज्य कांग्रेस नेतृत्व को बताया कि उनके द्वारा उठाए गए सभी प्रमुख मुद्दे पहले से ही उनकी सरकार द्वारा समाधान के एडवांस स्टेज में है। जो पार्टी के साथ घनिष्ठ समन्वय में उन पर काम कर रहे थे

बता दें पंजाब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की कमान संभालने के बाद नवजोत सिद्धू और अमरिंदर सिंह के बीच यह पहली आधिकारिक बैठक चंडीगढ़ स्थित पंजाब सचिवालय में मंगवार को दोपहर में हुई।
बैठक के बाद नवजोत सिद्धू ने ट्वीट करते हुए लिखा था "पंजाब की जनता से जुड़े लंबे समय से चले आ रहे मुद्दों पर फौरन कार्रवाई की मांग को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री से मिले... पंजाब भर से आए लाखों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के जज्बे की गूंज!!
बता दें जुलाई 2019 में सिद्धू ने पंजाब सरकार में मंत्री पद से इस्तीफा भी कैप्टन से मनमुटाव की वजह से दिया था। जिसके बाद से सिद्धू कांग्रेस में होते हुए भीअ अलग-थलग पड़े हुए थे। अब जब 2022 में पंजाब में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं तो आलाकमान ने पंजाब कांग्रेस में सब कुछ ठीक करने के उद्देश्य से अमरिंदर सिंह की मर्जी के खिलाफ नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष बना दिया। चुनाव से पहले कांग्रेस के इस कदम को बेहद अहम माना जा रहा है।/
पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (पीएसजीपीसी) ने पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष बनने पर नवजोत सिंह सिद्धू को बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर बयान सिद्धू को बधाई देते हुए जारी किया था कि यह दुनियाभर के सिखों के लिए गर्व का क्षण है. इसके साथ ही पीएसजीपीसी ने उनसे करतारपुर कॉरिडोर को फिर से खुलवाने में भूमिका अदा करने का आग्रह किया।
जिसके बाद फिर से पाकिस्तान के कारण सिद्धू विपक्षी पार्टी शिरोमणि अकाली दल और भाजपा ने हमला बोला। जहां पंजाब बीजेपी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने यहां तक कह दिया कि सिद्धू ने खुद यह स्क्रिप्ट लिखी है। कॉरिडोर को खोलने का फैसला केंद्र सरकार करेगी और इसमें सिद्धू की कोई भूमिका नहीं है। यह दोनों देश के बीच का मामला है।












Click it and Unblock the Notifications