अब चैन से सो सकेंगे मीका से थप्पड़ खाने वाले डाक्टर
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) अब डॉक्टर श्रीकांत चैन से रहे सकेंगे और सो सकेंगे। वे डिप्रेशन की हालत में थे जब से उन्हें पॉप गायक मीका सिंह ने सार्वजनिक रूप से थप्पड़ मारा था। डा. श्रीकांत के एक करीबी डाक्टर ने इस लेखक से कहा था कि मीका ने उन्हें सार्वजनिक रूप से पीटा। इस कारण वे सन्न हैं। रोहिणी के अंबेडकर हॉस्पिटल के डॉक्टर श्रीकांत को थप्पड़ मारने के मामले में मीका सिंह को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस ने।

मुंबई चले गए
आपको याद होगा कि मीका ने कुछ महा पहले दिल्ली ओप्थैलमोलोजिकल सोसाइटी के एक कार्यक्रम में डा. श्रीकांत को थप्पड़ मारा था। उसके बाद वे बाद मीका मुंबई वापस चले गये थे।
कहां से संबंध
डा. श्रीकांत अंबेडकर हॉस्पिटल से जुड़े हैं। वे मूलत: तेलंगाना के रहने वाले है। पुलिस को दिए अपने बयान में उन्होंने बताया था कि इंद्रपुरी थाने में स्थिति आईएआरआई, पूसा के मेला ग्राउंड में मीका सिंह का गाने के लिए बुलाया गया था। इस दौरान वह भी लड़के और लड़कियों के स्टेज के सामने नाच रहे थे।
इस दौरान मीका सिंह ने उनसे कहा कि वह किनारे हो जाएं। लेकिन उन्होंने कहा कि उन्हें क्या परेशानी है? मीका सिंह ने इसके बाद अपने दो बाउंसरों से उन्हें ऊपर लाने के लिए और उन्हें थप्पड़ जड़ दिया।












Click it and Unblock the Notifications