पाक को उसके घर में फटकार कर राजनाथ सिंह वापस लौटे
नई दिल्ली। गुरुवार को पाकिस्तान में सार्क देशों के मंत्रियों की मीटिंग में शिरकत करके गृहमंत्री राजनाथ सिंह देश वापस लौटे आए हैं। राजनाथ ने इस सम्मेलन के दौरान आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान को खरी-खरी सुनाई और यहां तक कि पाक मीडिया ने उनकी स्पीच को भी ब्लैक आउट कर दिया था।

'अब संसद में बोलूंगा'
देश वापस लौटने पर राजनाथ सिंह ने कहा कि उन्होंने पाक के सामने आतंकवाद पर भारत का नजरिया रखा और पाक को जमकर सुनाया है। राजनाथ ने कहा कि अब वह संसद में इस पर बोलेंगे।
वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे और उन्हें इस कांफ्रेंस के बार में जानकारी देंगे। वहीं राजनाथ ने न तो पाक में लंच किया और न ही पाक गृहमंत्री चौधरी निसार खान से मुलाकात की।
क्या कहा था राजनाथ ने
राजनाथ ने पाक को दो टूक सुनाते हुए कहा था कि आतंकवाद को गुड या फिर बैड टेररिज्म से परिभाषित न करें। आतंकवाद सिर्फ आतंकवाद होता है। यहां पर उन्होंने हिजबुल कमांडर बुरहान वानी को शहीद बताने पर भी पाक की क्लास ली।
राजनाथ ने पाक से साफ-साफ कहा कि आतंकियों को 'शहीद' या फिर स्वतंत्रता सेनानी बताकर उन्हें महान न बनाएं। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने आतंकी हाफिज सईद के सुर में सुर मिलाते हुए वानी को शहीद और उसकी मौत को शहादत करार दिया था।
-
बांग्लादेश के राजदूत रियाज़ हामिदुल्लाह ने भारत के साथ संवेदनशील मुद्दों के सौहार्दपूर्ण समाधान का आह्वान किया। -
Middle East Crisis पर PM मोदी ने CM संग बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, क्या है सरकार का 7 एम्पावर्ड ग्रुप्स प्लान? -
Petrol Diesel Shortage Fact Check: सच में भारत के पास अब सिर्फ दो दिन का पेट्रोल बचा है? या 60 दिन का बैकअप? -
Uttar Pradesh LPG Cylinder Price Today List: गैस सिलेंडर Lucknow में कितना महंगा? 39 जिलों में कितना है रेट? -
Lucknow Petrol Crisis: पेट्रोल की किल्लत? बाइक में सिर्फ ₹200-कार में ₹1000 का तेल! DM बोले- मांग 35% बढ़ी












Click it and Unblock the Notifications