थरूर के बाद अब कांग्रेसी नंदन नीलेकणि हुए मोदी के फैन
नई दिल्ली। कांग्रेसी नेताओं में आजकल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारीफ करने की होड़ सी मची हुई है। शशि थरूर से लेकर गुलाम नबी आजाद और दूसरे कई कांग्रेसी नेता मोदी की विदेशी नीति से लेकर कश्मीर में बाढ़ राहत के लिए किए कार्यों के लिए तारीफ की। अब इस कड़ी में नंदन नीलेकणि भी शामिल हो गए हैं।

खैर आगे बात करने से हम आपको बताना चाहेंगे कि थरूर के क्लीन इंडिया कैम्पेन के ब्रांड एंबेस्डर बनने के बाद दिग्विजय सिंह ने उनका समर्थन किया है। दिग्विजय ने ट्वीट कर कहा कि मुझे नहीं लगता कि थरूर ने मोदी के कैम्पेन से जुड़कर कुछ गलत किया है, क्योंकि वह कैम्पेन तो पहले कांग्रेस का ही था, जिसके मोदी ने अपना लिया।
अब बात निलेकणि की
नंदन नीलेकणि ने आधार कार्यक्रम जारी रखने के लिए नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। नीलेकणि ही इस प्रोजेक्ट के जनक है। नंदन का मोदी की तारीफ करने से यह भी साफ है कि कांग्रेस में कुछ नेता किसी सवाल पर अपनी राय रखते हुए अपनी ईमानदार रखते हैं।
मोदी की तारीफ में क्या कहा नीलकणि ने?
नीलेकणि ने कहा, 'आधार प्रॉजेक्ट को जारी रखना काफी उत्साहजनक और सुखद है। लोकसभा चुनावों में प्रचार अभियान के दौरान नीलेकणि के भाजपा के उम्मीदवार अनंत कुमार ने आधार स्कीम को खत्म करने की धमकी दी थी। नीलकेणी चुनाव हार गए थे।
जानकारों का कहना है कि नीलकेणी ने मोदी की तारीफ करके एक तरह से मोदी के प्रति अपनी कृतज्ञता ही दर्शाई। दरअसल, मोदी सरकार के सत्तासीन होने के बाद कई स्तरों से मांग उठी थी कि आधार प्रोजेक्ट को खत्म कर दिया जाए। पर मोदी ने इस तरह की मांगों को दरकिनार करते हुए आधार को जारी रखने का फैसला लिया।












Click it and Unblock the Notifications