मोदी सरकार में अमीर तो देखे अब जानिए कौन है सबसे गरीब मंत्री

नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। क्या आपको मालूम है कि केन्द्र की मोदी सरकार में सबसे ‘निर्धन' मंत्री कौन है... अगर आपको यह नहीं मालूम तो हम आपको बता दें कि शहरी विकास मंत्री वैंकेंया नायडू सरकार के सबसे गरीब मंत्री हैं। उनकी कुल अचल संपत्ति 21 लाख रुपये से भी कम है।

After seeing richest minister in Modi Govt meet the poorest

उनके बाद राम विलास पासवान और श्रम मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर का स्थान आता है। इन दोनों की चल-अचल संपत्ति 39.88 लाख रुये और 44.90 लाख रुपये है।

‘गरीब' मंत्री और भी

स्वास्थ्य मंत्री डा. हर्षवर्धन और अनंनत कुमार की संपत्ति भी खासी कम है। इनके पास 48.54 लाख रुपये और 60.62 लाख रुपये के आसपास है। ताजा उपलब्ध जानकारी में इन मंत्रियों की संपत्ति को लेकर यह सारी जानकारियां हासिल हुई हैं।

वरिष्ठ टिप्पणीकार अरुण कुमार कहते हैं कि ऐसे मंत्रियों की संपत्ति के खुलासे से साफ है कि अब भी हमारे यहां बहुत से लोग ईमानदारी से समाज सेवा में जुटे हुए हैं। इनका लक्ष्य़ सिर्फ नोट कमाना नहीं है। इनको देखकर लगता है कि अभी निराश होने की जरूरत नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+