सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बोलीं निर्भया की मां, दोषियों को जल्द से जल्द हो फांसी

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने जिस तरह से आज निर्भया मामले के दोषी मुकेश की याचिका को खारिज किया उसके बाद उसके सभी कानूनी विकल्फ खत्म हो गए हैं। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद निर्भया की मां ने मांग की है अब दोषियों को जल्द से जल्द फांसी पर चढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि मैं सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करती हूं और चाहती हूं कि सभी दोषियों को जल्द से जल्द फांसी पर जढ़ाया जाए। मैंने सात साल तक कानून पर अपना भरोसा बनाए रखा और आगे भी बनाए रखूंगी।

1 फरवरी को होनी है फांसी

1 फरवरी को होनी है फांसी

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला दोषियों की फांसी की सजा से तकरीबन 70 घंटे पहले आया है। सभी चार दोषियों मुकेश सिंह, पवन गुप्ता, विनय शर्मा और अक्षय ठाकुर को 1 फरवरी को फांसी दी जाएगी। मुकेश सिंह की याचिका की वजह से 22 जनवरी को होने वाली फांसी की सजा को टालना पड़ा था। इससे पहले इन सभी दोषियों को 22 जनवरी को सुबह फांसी दी जानी थी, लेकिन मुकेश की याचिका की वजह से इसे टालना पड़ा था और अब इन दोषियों को 1 फरवरी को सुबह 6 बजे फांसी की सजा दी जाएगी।

मुकेश के वकील की दलील

मुकेश के वकील की दलील

मुकेश की वकील ने लगाए ये आरोप मुकेश की ओर से पेश वकील अंजना प्रकाश ने मंगलवार को ये आरोप लगाया था कि राष्ट्रपति के सामने सभी दस्तावेज नहीं रखे गए थे। जिसपर आज कोर्ट ने कहा है कि ऐसा नहीं है, राष्ट्रपति के सामने सभी दस्तावेज रखे गए थे और उन्होंने सभी दस्तावेजों को ध्यान में रखते हुए ही फैसला लिया था। वहीं वकील ने ये भी कहा था कि यह न्याय को खत्म करना है। इस पर अदालत ने पूछा कि आप यह कैसे कह सकती हैं कि राष्ट्रपति के सामने पूरे तथ्य नहीं रखे गए थे? यह कैसे कहा जा सकता है कि राष्ट्रपति ने सही से विचार नहीं किया?

केंद्र ने क्या कहा?

केंद्र ने क्या कहा?

केंद्र की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि मुकेश की दया याचिका के साथ सारा रेकॉर्ड राष्ट्रपति को भेजा गया था। राष्ट्रपति को कौन सा रिकॉर्ड देखना है, ये उनका विशेषाधिकार है और वह इसका इस्तेमाल कैसे करेंगे, इसमें दखल नहीं दिया जा सकता है। दरअसल राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 17 जनवरी को मुकेश की दया याचिका ठुकरा दी थी। जिसके बाद मुकेश के वकील ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। जो अब खारिज हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+