आरके नगर सीट पर हार के बाद AIADMK ने कई नेताओं को पद से हटाया

चेन्नई। तमिलनाडु में आरके नगर सीट पर उपचुनाव में एआईएडीएमके के उम्मीदवार की हार के बाद पार्टी ने बड़ी कार्रवाई की है। पार्टी ने एस वेट्रीवेल, थंगा तमिल सेल्वन, रंगास्वामी, मुथैया, वीपी कलैराजन, शोलींघूर पर्थीबन को पार्टी के अहम पदों से हटा दिया है। पार्टी के इन नेताओं के खिलाफ उच्च स्तरीय बैठक के बाद यह फैसला लिया गया है। आरके नगर चुनाव में जिस तरह से पार्टी की हार हुई, उसके बाद हार के मंथन के बाद इन तमाम उम्मीदवारों को उनके पदों से हटा दिया गया है।

aiadmk

आपको बता दें कि आरके नगर सीट पर हुए उपचुनाव में टीटीवी दिनाकरन ने जीत हासिल की है, उन्होंने एआईएडीमके के उम्मीदवार ई मधुसूधनन को हरा दिया। टी टी वी दिनाकरन को 72,413 मत मिले हैं, जबकि अन्नाद्रमुक के ई मधुसूधनन को 38,966 और द्रमुक के एन मारतू गणेश को 20,388 वोट हासिल हुए हैं। इस जीत के बाद दिनाकरन ने एक बार फिर से तमिलनाडु की राजनीति में अपने पैर मजबूत कर दिए हैं।

जीत के बाद टीटीवी दिनाकरन ने कहा, मेरा मानना है कि इस सरकार के जाने का समय आ गया है। आने वाले तीन महीनों में आप देखेंगे यह सरकार चली जाएगी। चेन्नई पहुंचने पर दिनाकरन ने कहा, मैं स्वतंत्र उम्मीदवार हूं लेकिन AIADMK के सारे कार्यकर्ता मेरे साथ हैं और अम्मा आशीर्वाद भी मेरे साथ है। यहां बीजेपी चौथे नंबर है, इसे 220 वोट मिले हैं, बीजेपी के लिए ये झटके वाली खबर हैं क्योंकि उसे नोटा से भी कम वोट मिले हैं।

इसे भी पढ़ें- जयललिता की सीट RK Nagar जीतने वाले दिनाकरन, पढ़ें TTV Dinakaran का पूरा प्रोफाइल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+