इस्तीफे के बाद पीएम नरेंद्र मोदी से मिले नजीब जंग, आखिर क्या हुई बात?
खुद के हटाए जाने की अटकलों को खारिज करते हुए नजीब जंग ने कहा कि उनके इस्तीफे के पीछे कोई राजनीति नहीं है। ये फैसला उन्होंने निजी कारणों से हाल ही में लिया था।
नई दिल्ली। दिल्ली के उपराज्यपाल के पद से इस्तीफे के एक दिन बाद नजीब जंग प्रधानमंत्री कार्यालय पहुंचे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बताया कि अपना पद छोड़ने के लिए उन्होंने पीएम मोदी से दो बार पहले भी चर्चा की थी, लेकिन उन्होंने पद संभालने का आग्रह किया था।

आखिर नजीब जंग ने क्यों दिया इस्तीफा, खुद किया खुलासा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद नजीब जंग ने बताया कि इस बार भी जब उन्होंने पद से इस्तीफे की बात कही तो उन्होंने पद संभालने की बात कही। हालांकि इस बार 66 वर्षीय नजीब जंग ने जोर देकर कहा कि वो निजी कारणों से अपना इस्तीफा देना चाहते हैं।
खुद के हटाए जाने की अटकलों को खारिज करते हुए नजीब जंग ने कहा कि उनके इस्तीफे के पीछे कोई राजनीति नहीं है। ये फैसला उन्होंने हाल ही में लिया था।
नजीब जंग ने कहा कि मेरी एक मां हैं, उनकी उम्र 95 वर्ष है। मैं उन्हें समय देना चाहता हूं। उनके साथ-साथ मैं अपने बच्चों और परिवार को भी वक्त देना चाहता हूं। उन्होंने बताया कि उपराज्यपाल रहने के दौरान मैंने छुट्टी नहीं ले सका।
दो बार पहले भी की थी पद छोड़ने की कोशिश: नजीब जंग
नजीब जंग ने बताया कि उन्होंने पहली बार उस समय इस्तीफे की पेशकश की थी जब केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार बनी थी। मई 2014 में नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने, इसके महीनेभर पहले ही दिल्ली चुनाव अरविंद केजरीवाल की पार्टी जीत कर आई थी।
उन्होंने बताया कि उस समय मैंने इसलिए अपने पद से इस्तीफे की पेशकश की थी क्योंकि मुझे पिछली यूपीए सरकार ने नियुक्त किया था। हालांकि उस समय प्रधानमंत्री ने मुझसे अपना पद आगे भी संभालने के लिए कहा था।
नजीब जंग ने बताया इसके तीन साल बाद फिर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पद छोड़ने का अनुरोध किया, लेकिन एक बार फिर से उन्होंने मुझे पद संभालने के लिए कहा।
'परिवार को वक्त देने और निजी वजहों से छोड़ा पद'
साढ़े तीन साल पूरे होने के बाद उन्होंने एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस्तीफे की बात कही। इस बार उन्होंने निजी कारणों को पद छोड़ने की वजह बताई। हालांकि प्रधानमंत्री ने उन्हें एक बार फिर पद संभालने के लिए कहा, लेकिन इस बार मैंने अपना पद छोड़ दिया।
जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के पूर्व वाइस चांसलर रह चुके नजीब जंग ने कहा कि वो अपने उपराज्यपाल के कार्यकाल पर एक किताब लिखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मैंने संविधान के तहत ही अपना पद छोड़ा है।
बता दें कि दिल्ली के उपराज्यपाल के पद से इस्तीफे के बाद नजीब जंग ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नजीब जंग से मुलाकात की थी।
-
Dhurandhar-2 में भी PM Modi ने तोड़ी Pakistan की कमर? रीयल से रील तक, भारत ने दुश्मन मुल्क को कितने दिए Shock? -
PM Modi Speech Highlights: संसद में गरजे PM मोदी, Hormuz Strait पर दिया बड़ा बयान, भारत का बताया प्लान -
लोकसभा में पीएम मोदी का बड़ा बयान- 'जहाजों पर हमला अस्वीकार्य, भारतीयों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता' -
Kal Ka Mausam: 22 मार्च को Delhi-UP समेत किन राज्यों में बारिश का IMD अलर्ट? ओलावृष्टि-वज्रपात संकट कहां? -
Indian Railway Advisory: 26-27 मार्च की रात रेलवे का सिस्टम ठप, बुकिंग समेत ये 8 सेवाएं रहेंगी बंद-LIST -
PM Modi ने किया ऐसा काम, रातोंरात इंटरनेट पर छा गए Yuvraj Dua, इंस्टाग्राम Reel ने मचा दी सनसनी -
PM Modi की गोद में कौन है ये प्याारा बच्चा? जिसे प्रधानमंत्री ने बताया अपना 'नन्हा दोस्त', फोटो वायरल -
गुजरात CM से भारत के PM तक, 24 साल की लगातार ड्यूटी: Narendra Modi के 'अटूट समर्पण' की क्या है कहानी? -
PM मोदी ने बनाया इतिहास: सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख रहने का रिकॉर्ड, CM रेखा गुप्ता ने दी बधाई -
दिल्ली उच्च न्यायालय ने भारी पुलिस तैनाती के बीच समाचार एजेंसी यूएनआई के कार्यालय को सील करने का आदेश दिया। -
Shaheed Diwas 2026: 'शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले', 23 मार्च को क्यों मनाते हैं शहीद दिवस? -
गढ़वाल के हरिद्वार में पहले अमित शाह, कुमाऊं से अब राजनाथ सिंह, जानिए क्या है भाजपा का मिशन-2027 'हैट्रिक'












Click it and Unblock the Notifications