कोरोना से ठीक होकर बॉलीवुड अभिनेत्री जोया मोरानी प्लाजमा डोनर बनीं, दूसरे मरीजों की मदद का फैसला

नई दिल्ली- बॉलीवुड अभिनेत्री और प्रोड्यूसर करीम मोरानी की बेटी जोया मोरानी कोरोना वायरस बीमारी से जंग जीतने के बाद इस जानलेवा बीमारी के खिलाफ जारी लड़ाई में कूद पड़ी हैं। उन्होंने खुद से अस्पताल जाकर प्लाजमा थेरेपी के लिए जारी ट्रायल के मकसद से अपना खून दान किया है। इस थेरेपी में कोरोना वायरस से ठीक होने वाले मरीजों का ब्लड प्लाजमा कोरोना से बेहद नाजुक स्थिति में गुजर रहे मरीजों को चढ़ाया जाता है और दुनिया भर में इसके कई अच्छे परिणाम मिले हैं और ऐसा मरीज ठीक भी हुआ है। भारत में अभी इसका ट्रायल चल रहा है। बता दें कि जोया मोरानी पिछले महीने 7 तारीख को कोरोना पॉजिटिव निकलीं थीं, जिसके बाद उन्हें कोविड-19 के गंभीर लक्षणों के साथ मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह 7 दिन में ही स्वस्थ होकर अपने घर लौट गई थीं। हालांकि, उनके बाद उनकी बहन और पिता को भी कोरोना हो गया था। लेकिन, अब तीनों ठीक हो चुके हैं।

प्लाजमा डोनर बना जोया मोरानी

प्लाजमा डोनर बना जोया मोरानी

बॉलीवुड अभिनेत्री जोया मोरानी ने स्वस्थ होने के बाद अब जरूरतमंद कोरोना मरीजों के इलाज के लिए प्लाजमा डोनेट करना शुरू कर दिया है। छुआछूत की जानलेवा बीमारी कोरोना वायरस के खिलाफ इस अभियान में वो इससे खुद निजात पाने के बाद शामिल हुई हैं। बता दें कि जोया मोरानी को बुखार, थकान, खांसी, सीने में दबाव, सांस में तकलीफ और सिर दर्द की शिकायतों के बाद मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वो कोरोना पॉजिटिव निकलीं थीं। अस्पताल में 7 दिन के इलाज के बाद उन्हें निगेटिव आने के बाद घर जाने की इजाजत दे दी गई थी। जोया मोरानी के बाद उनकी बहन शजा मोरानी और पिता करीम मोरानी भी कोरोना पॉजिटिव हो गए थे और उन सबको बारी-बारी से अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। राहत की बात ये है कि अब दोनों बहनें और उनके पिता स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं और उसके बाद जोया मोरानी ने दूसरे कोरोना मरीजों के लिए अपना ब्लड प्लाजमा डोनेट किया है। जोया मोरानी ने प्लाजमा डोनेट करने के बाद ट्विटर पर उसकी कई तस्वीरें साझा की हैं।

प्लाजमा थेरेपी कामयाब होने की उम्मीद- जोया

जोया मोरानी ने प्लाजमा डोनेट करने के बाद ट्विटर पर लिखा है, "आज नायर अस्पताल में मैंने जारी प्लाजमा थेरेपी ट्रायल्स के लिए खून दान किया है (जो लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं उनके खून से कोविड-19 के गंभीर मरीजों को ठीक करने की कोशिशें चल रही हैं )। डॉक्टर शास्त्री, डॉक्टर रमेश और उनकी टीम ने सारी सावधानियां बरतीं और बहुत ही सुरक्षित अनुभव कराया। उम्मीद है कि कोरोना के खिलाफ जंग में प्लाजमा थेरेपी कामयाब होगी।"

पुरानी तस्वीर, नई खुशियां

इससे पहले जब जोया और उनका पूरा परिवार कोरोना वायरस से छुटकारा पाकर घर लौट आया था, तब उन्होंने अपनी खुशियों का सोशल मीडिया के जरिए इजहार किया था। इसके लिए उन्होंने अपने परिवार की छुट्टियां बिताने वाली एक पुरानी तस्वीर शेयर की थी। तब उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा था, 'पॉजिटिव रिकवरी....और पिछली रात मेरे पिता घर वापस लौट आए, इलाज पूरा हुआ और अब हमारा पूरा घर कोविड-19 निगेटिव हो चुका है.....अब हम सब लोग घर में हैं, स्वस्थ हैं और उत्साहित हैं!!!....एक बवंडर की तरह का अनुभव रहा, लेकिन उसके दूसरे छोर को देखकर बहुत ही खुश हूं। लक्षणों की बात करें तो हम सब का अनुभव अलग-अलग तरह का रहा, इसलिए मेरी सलाह है कि सबसे अच्छा यही है कि डॉक्टर से संपर्क करें या अस्पताल जाएं......मेरे पिता- कोई लक्षण नहीं (अस्पताल में 9 दिन रहे), बहन- सिर दर्द और बुखार (अस्पताल में 6 दिन रही), मैं-बुखार, थकान, खांसी, सीने में दबाव, सांस में तकलीफ और सिर दर्द (7 दिन अस्पताल में रहा)... '

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+