Pulwama Attack: कोलकाता में रह रहे कश्मीरी डॉक्टर को मिली धमकी, फेसबुक मैसेज के बाद बचाव में आई ममता सरकार
नई दिल्ली। पुलवामा आतंकी हमले के बाद कोलकाता में पिछले 22 वर्षों से रह रहे कश्मीरी डॉक्टर ने आरोप लगाया है कि उन्हें शहर छोड़ने की धमकी दी गई है। डॉक्टर ने आरोप लगाया है कि उन्हें धमकी दी गई है कि अगर उन्होंने शहर नहीं छोड़ा तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। लेकिन पश्चिम बंगाल की सरकार के आश्वासन के बाद डॉक्टर ने शहर नहीं छोड़ने का फैसला लिया है। पीड़ित डॉक्टर अपनी पहचान को उजागर नहीं करना चाहते हैं। डॉक्टर ने बताया कि उसके साथ मारपीट की कोशिश की गई लेकिन वह अब शहर नहीं छोड़ना चाहते हैं।

कश्मीरियों के लिए नहीं है जगह
दरअसल डॉक्टर को जब व्यक्तिगत तौर पर धमकी दी गई और उन्हें चेतावनी दी गई तो वह बहुत ज्यादा परेशान नहीं हुए लेकिन जब उनके खबर के बाहर कुछ लोग इकट्ठा हुए और उनकी बेटी को मारने की धमकी दी। डॉक्टर को धमकी दी गई कि अगर वह पाकिस्तान नहीं जाते हैं तो उनकी बेटी को इसके परिणाम भुगतने पड़ेंगे। 14 फरवरी को पुलवामा हमले के बाद 15 फरवरी को पांच लोग डॉक्टर के घर पहुंचे और धमकी दी कि वह पाकिस्तान चले जाएं क्योंकि भारत में कश्मीरियों के लिए कोई जगह नहीं है।
22 साल में ऐसा कभी नहीं हुआ
डॉक्टर ने बताया कि इन लोगों ने मेरे साथ मारपीट की और धमकी दी कि अगर मैंने शहर नहीं छोड़ा तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। पिछले 22 सालों में मेरे साथ कभी भी ऐसा कुछ नहीं हुआ। लेकिन अगली सुबह जब मैं घर से अस्पताल जा रहा था तो मैंने एक बार फिर से उन्हीं लोगों घर के बाहर देखा। उन लोगों ने मुझे धमकी दी कि अगर मैंने शहर नहीं छोड़ा तो तो मेरी बेटी को इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। डॉक्टर ने बताया कि इस बार धमकी काफी गंभीर थी जिस वजह से मैंने शहर छोड़ने का फैसला लिया। लेकिन शहर छोड़ने से पहले मैंने पश्चिम बंगाल सरकार से संपर्क करने का फैसला लिया।
फेसबुक पर मांगी मदद
डॉक्टर ने बताया कि मैंने फेसबुक के जरिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से संपर्क किया और सोशल मीडिया के जरिए उन्हें पूरी घटना की जानकारी दी। मैंने ममद बनर्जी को फेसबुक पर मैसेज किया और उनके फेसबुक पेज पर भी संदेश भेजा था। अगले दिन डॉक्टर के पास पश्चिम बंगाल स्टेट कमिश्नर फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट्स के चेयरपर्सन का फोन आया। अधिकारी ने डॉक्टर को रोसा सदिया कि वह उनकी मदद करेंगे। इस पूरे मामले पर चेयरपर्सन अनन्नया चक्रवर्ती का कहना है कि परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया है। भविष्य में उन्हें किसी भी तरह की कोई दिक्कत ना हो यह सुनिश्चित किया जाएगा।
पुलिस सुरक्षा दी गई
अनन्या चक्रवर्ती ने बताया कि मैंने घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार को पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई है, मैंने उन्हें कहा है कि चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। पास के पुलिस स्टेशन से हर रोज उन्हें फोन किया जाता है ताकि उन्हें किसी भी तरह की कोई दिक्कत ना हो। डॉक्टर ने कहा कि जिस तरह का प्यार उन्हें बंगाल में मिलता है उसकी कल्पना नहीं की जा सकती है।
इसे भी पढ़ें- भाजपा से अलग होने के बाद मुश्किल में चंद्रबाबू नायडू, ये हैं बड़ी चुनौती












Click it and Unblock the Notifications