भगवा कपड़ों पर प्रियंका के बयान पर योगी आदित्यनाथ के कार्यालय का पलटवार

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने जिस तरह से नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में प्रदर्शन करने वाले युवकों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उपर हमला बोला उसके बाद वह भाजपा के निशाने पर हैं। दरअसल प्रियंका गांधी ने योगी आदित्यनाथ के कपड़ों को लेकर बयान दिया था, जिसके बाद योगी आदित्यनाथ के ऑफिस की ओर से ट्वीट करके प्रियंका गांधी पर पलटवार किया गया है। ट्वीट में कहा गया है कि लोक सेवा और जन कल्याण के लिए भगवा को धारण किया गया है।

yogi

योगी आदित्यनाथ का पलटवार
योगी आदित्यनाथ के कार्यालय की ओर से ट्वीट करके लिखा गया है, मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी ने भगवा लोक सेवा के लिए धारण किया है । सब कुछ त्याग कर। वे न केवल भगवा धारण करते हैं, बल्कि उसका प्रतिनिधित्व भी करते हैं। भगवा वेशभूषा लोक कल्याण और राष्ट्र निर्माण के लिए है और योगी जी उस पथ के पथिक हैं, #भगवा_में_लोक_कल्याण। एक अन्य ट्वीट में लिखा गया है कि संन्यासी की लोक सेवा और जन कल्याण के निरंतर जारी यज्ञ में जो भी बाधा उत्पन्न करेगा उसे दण्डित होना ही पड़ेगा। विरासत में राजनीति पाने वाले और देश को भुला कर तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले लोक सेवा का अर्थ क्या समझेंगे ? #भगवा_में_लोक_कल्याण।

दिनेश शर्मा ने भी साधा निशाना
प्रियंका गांधी के बयान के तुरंत बाद प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने उनपर पलटवार करते हुए कहा था कि सीएम योगी आदित्यनाथ के भगवा कपड़े और हिंदुत्व के खिलाफ प्रियंका गांधी का बयान आपत्तिजनक है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे लगता है कि वह भगवा रंग और उसके महत्व के बारे में पूरी तरह से अनजान हैं। उन्हें देश की संस्कृति, हिंदू संस्कृति के बारे में जानकारी नहीं है। बता दें कि प्रेस कांफ्रेंस कर प्रियंका गाधी ने कहा कि यह देश कृष्ण और भगवान राम का है, जो करुणा और त्याग के प्रतीक हैं। लेकिन योगी जी बदले की बात करते हैं। वह भगवा कपड़े पहनते हैं, लेकिन यह भगवा उनका निजी नहीं है। बल्कि हिंदू धर्म का प्रतीक है। ऐसे में उन्हें हिदू धर्म के मायने को समझना चाहिए।

प्रियंका को पता नहीं, भगवा क्या है
उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि प्रियंका को पता नहीं है कि भगवा क्या है। भगवा चोले का महत्व ही उन्हें पता नहीं है। आज 20-20 मैच चल रहा है। कांग्रेस, सपा और बसपा के बीच में अल्पसंख्यक के वोटों को लेकर मैच चल रहा है। ये लोग अपने-अपने वोटों के लिए तुष्टीकरण कर रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि एक नेता भगवा पर आरोप लगा रहा है। जैसे भगवा हिंसा का परिचायक है। ये दुष्प्रचार प्रदेश की शांति को भंग करने के लिए है। कभी अखिलेश तो कभी प्रियंका गांधी का प्रलाप चल रहा है। वहीं उन्होंने प्रियंका गांधी की स्कूटी की सवारी पर कहा कि जिसका लाइसेंस न हो, हेलमेट न हो, धारा 144 लगी हो और ऐसी महिला पुलिसकर्मी जिसके घर में लाश पड़ी थी। उसके बावजूद उनकी सुरक्षा में लगी थी। बावजूद इसके उस पुलिसकर्मी पर आरोप लगा रही हैं जो कि ड्यूटी कर रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+