प्रकाश सिंह बादल के बाद अब किसानों के समर्थन में साहित्यकारों ने भी लौटाए अपने अवॉर्ड
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली की सीमाओं पर पिछले 9 दिन से डटे किसानों के समर्थन में अब अवॉर्ड वापसी की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। गुरुवार को सबसे पहले पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने अपना पद्म विभूषण सम्मान लौटाया था। इसी क्रम में अब पंजाब के साहित्यकारों ने भी अवॉर्ड लौटाना शुरू कर दिया है। भारतीय सहित्य अकादमी में अवॉर्ड जीत चुके कई साहित्यकारों ने अपने अवॉर्ड लौटा दिए हैं।
Recommended Video

इन साहित्यकारों ने लौटाए अपने सम्मान
जानकारी के मुताबिक, पंजाबी में भारतीय साहित्य अकादमी अवॉर्ड जीतने वाले शिरमौ शिरे डॉ. मोहनजीत (Sirmour Shire Dr Mohanjit), प्रख्यात विचारक डॉ. जसविंदर सिंह (Dr. Jaswinder Singh) और पंजाबी ट्रिब्यूजन के एडिटर स्वराजबीर ने अपने अवॉर्ड वापस कर दिए हैं। ये जानकारी खुद सेंट्रल पंजाबी राइटर्स एसोसिएशन की तरफ से दी गई।
कल बादल और ढींढसा ने लौटाए थे अपने अवॉर्ड
आपको बता दें कि गुरुवार को किसानों के प्रदर्शन का समर्थन करते हुए सबसे पहले पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने अपना पद्म विभूषण सम्मान लौटाया था। उनके साथ-साथ पूर्व अकाली दल के नेता सुखदेव सिंह ढींढसा ने भी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन दिखाते हुए और किसानों का समर्थन करते हुए अपना पद्म भूषण सम्मान वापस कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications