PM मोदी की जापान यात्रा से निकलीं ये 7 चौंकाने वालीं अफवाहें
नई दिल्ली-बेंगलोर। एक ओर जहां पीएम मोदी की जापान यात्रा हर मायने में सफल मानी जा रही है वहीं कुछ अफवाहें राजनैतिक फिज़ाओं में फैल रही हैं। भीतरघात जैसी इन अफवाहों पर यदि गौर करें तो कई पहलुओं के साथ इन्हें समझाया जा रहा है।
जापान-भारत के बीच हुए आर्थिक समझौतों से जहां पूरा देश गदगद है वहीं भारतीय जनता पार्टी संगठन व सरकार के बीच की खामियां छान-छान कर निकाली जा रही हैं। कहीं विपक्ष तो कहीं राजनैतिक जानकार इस समीक्षा को अंजाम दे रहे हैं। घुमाएं स्लाइडर और जानें कि कौन-कौन सी हैं वो अफवाहें जिनमें गृहमंत्री राजनाथ सिंह व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज तक को निशाने पर लिया जा रहा है-

प्रशासनिक 'अफवाह'
प्रधानमंत्री कार्यालय में अब 'जापान प्लस' कमेटी बनेगी। चर्चा है कि यह कमेटी जापान से संबंधित मामलों में विदेश मंत्रालय की भूमिका व प्रभाव को लगभग खत्म कर देगी। क्या इसे एक प्रशासनिक कदम के तौर पर देखा जाए या भीतरी रणनीति माना जाए?

सुषमा का 'राज' कम हो रहा है?
दरअसल पिछली विदेश यात्राओं में सुषमा स्वराज किसी वज़ह से शामिल नहीं रह पाईं, इस पर भी चर्चा का बाज़ार गर्म है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस ऐलान को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के पर कतरने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।

प्रभाव कम
अफवाहों में एक और पहलू पर चर्चा यह भी है कि सरकार के कुछ कद्दावर मंत्रियों को राज्यों की कमान सौंप कर उनकी ताकत कम किए जाने की रणनीति अपनाई जा रही है। अब यह कितना सच है, कितना झूठ यह तो राजनेता व पार्टी ही जाने?

तब असफल, अब सफल
अन्य अफवाह यह है कि पहले विदेश नीति सलाहकार के तौर पर अमेरिका में भारत के पूर्व राजदूत एस शंकरनारायण को लाने की कोशिश की गई थी लेकित तब बात नहीं पाई। इसी तरह ब्राजील में हुए ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री ने सुषमा स्वराज से दूरी बनाए रखी और अब जापान दौरे में भी इस दूरी को इसी रूप में देखा जा रहा है। हालांकि पीएम मोदी की दौरे से लौटने पर अगवानी स्वराज ने ही की थी।

अफवाह CM पद की
पार्टी सूत्रों की ओर से कथित तौर पर कहा जा रहा है कि राष्ट्रीय नेता चाहते हैं कि अगर हरियाणा में बीजेपी को सरकार बनाने लायक बहुमत मिल जाता है तो हरियाणा CM के लिए दिल्ली से ही किसी नेता को भेजा जाए। जनरल वी. के. सिंह के अलावा सुषमा स्वराज के नाम पर विचार किया जा रहा है।

यूपी सीएम
एक अफवाह तैर रही है कि पार्टी और मंत्रालयों में यह चर्चा भी है कि विदेश मंत्री को हरियाणा का मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद गृह मंत्री राजनाथ सिंह को भी उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री प्रोजेक्ट किया जा सकता है।

निर्मला सीतारमण को भी रद्द करना पड़ा म्यांमार दौरा
एक और अफवाह- वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री निर्मला सीतारमण को भी पर कतरने के के चलते अपना म्यांमार दौरा रद्द करना पड़ा था। उन्हें सेवा-निवेश से संबंधित इंडो-एशियन समझौता करने जाना था। इसी दौरान उन्हें पीएम की महत्वाकांक्षी जन धन योजना में लगा दिया गया व अंतिम समय पर अपना दौरा रद्द करना पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications