फलोदी सट्टा बाजार के बाद इस सट्टा बाजार ने मचाई लोगों के बीच खलबली, जानें इसकी 5 प्रमुख बातें
Satta Matka: सट्टे के नाम पर छत्तीसगढ़ में लोगों के साथ ठगी बढ़ गई है। हाल ही में बिलासपुर पुलिस ने ऑनलाइन सट्टे के कारोबार का पर्दाफाश करते हुए एक लाख 80 हजार रुपए, बैंक पासबुक, 16 मोबाइल और लैपटॉप जब्त किया है। अगर आपके पास भी सट्टे से जुड़ी ऐसी कोई भी कॉल आती है तो सर्तक रहिए।
दरअसल, सट्टा बाजार एक जोखिमभरा खेल है और यहां एक छोटी सी गलती भी बड़ा नुकसान करा सकती है। अगर आप किसी भी तरह से इसमें शामिल होते हैं, तो इन 5 बातों को ध्यान में रखना बेहद जरूरी है। आइए जानते है क्या है वो पांच बातें...

1- फर्जी वेबसाइटों और धोखाधड़ी से बचें
आजकल ठग कई नकली वेबसाइटों, फर्जी मोबाइल ऐप और लिंक के जरिए लोगों को तरह-तरह के प्रलोभन (लालच) देकर ठगने की कोशिश करते हैं। इसलिए, आप जब भी सट्टे पर पैसा लगाए तो सट्टा मटका का रिजल्ट देखें। यह रिजल्ट हमेशा विश्वसनीय और प्रमाणित स्रोतों से ही देखें।
2- अफवाहों और गलत नंबरों पर न करें भरोसा
सट्टा बाजार में कई बार अफवाहें भी फैलाई जाती है। कई लोग ऐसा दावा भी करते है कि उनके पास जो नंबर हैं उसको लेकर 'पक्की टिप्स' हैं। लेकिन, ये सिर्फ लोगों को धोखा देने का तरीका होता है। इसलिए, किसी भी अफवाह पर भरोसा करने से बचें।
3- अपने वित्तीय नुकसान का ध्यान रखें
सट्टा मटका एक अनिश्चित खेल है, जहां जीतने से ज्यादा हारने की संभावना होती है। इसलिए, इसमें पैसा लगाते समय यह ध्यान रखें कि आप उतना ही पैसा यानी राशि लगाएं, जिसका नुकसान आपको आर्थिक रूप से प्रभावित न करे।
4- कानूनी पहलुओं को समझें
भारत के कई राज्यों में सट्टा मटका खेलना गैरकानूनी है। अगर आप इसमें शामिल होते हैं, तो आपको कानूनी कार्रवाई का सामना भी करना पड़ सकता है। इसलिए, इससे पहले कि आप इसमें रुचि लें, अपने राज्य के कानूनों को अच्छे से समझ लें।
5- लत भी बन सकता है सट्टा
सट्टा मटका एक लत भी बन सकता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और अवसाद जैसी समस्याएं हो सकती हैं। यदि आप बार-बार इसमें पैसा लगाकर नुकसान उठा रहे हैं, तो बेहतर होगा कि आप इससे दूरी बना ले।
डिस्क्लेमर: (सट्टा मटका या इस तरह का कोई भी जुआ भारत में गैरकानूनी है। hindi.oneindia.com ऐसे किसी भी तरह के जुए या सट्टे की गैर-कानूनी गतिविधियों को प्रोत्साहित नहीं करता हैं।)












Click it and Unblock the Notifications