कश्मीर में नकाबपोश प्रदर्शनकारियों ने फहराया आतंकी संगठन ISIS का झंडा
श्रीनगर। शुक्रवार को कश्मीर में एक अप्रत्याशित घटना सामने आयी, यहां कुछ प्रदर्शनकारियों ने श्रीनगर के जामिया मस्जिद इलाके में कुछ लोगों ने पाकिस्तान और आईएसआईएस का झंडा फहराया, जिन्हें रोकने के लिए जैसे ही पुलिस आगे बढ़ी, उस पर नकाबपोश प्रदर्शनकारियों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी।
एएनआई की खबर के मुताबिक आज जामिया मसजिद में जुम्मे की नमाज अदा करने के बाद कुछ प्रदर्शनकारी युवकों ने नौहाटा चौक पर पाकिस्तान और आईएसआईएस झंडे फहराये। कहा जा रहा है इन युवकों मसजिद में नमाज पढ़ने के लिए लगाववादी नेता मीरवाइज उमर फारुक ने बुलाया था।
इस घटना पर पीडीपी ने बड़ी अजीब सी प्रतिक्रिया दी, पीडीप ने कहा कि यह तो बड़ी छोटी सी घटना है लेकिन हां जिन लोगों ने इस काम को अंजाम दिया है उनके खिलाफ कार्रवाई जरूर की जायेगी। तो वहीं
नेशनल पैंथर्स पार्टी ने इस बात के लिए राज्य सरकार को कोसा है और प्रदेश में गर्वनर शासन की मांग की है। NPP ने कहा है कि ISIS जैसे आतंकी संगठन का झंडा फहराया जाना हर लिहाज से खतरे की घंटी है।













Click it and Unblock the Notifications