11 वर्ष के सनी पवार जो जीत चुके हैं ऑस्‍कर और जा चुके हैं व्‍हाइट हाउस, ओबामा भी हैं इनके फैन

मुंबई। मुंबई के 11 वर्ष के सनी पवार ने एक बार फिर से देश का नाम रोशन किया है। सनी को 19वें न्‍यूयॉर्क इंडियन फिल्‍म फेस्टिवल में बेस्‍ट चाइल्‍ड एक्‍टर का अवॉर्ड जीता है। सनी की उम्र आपको भले ही कम लग रही है लेकिन इस उम्र में उन्‍होंने ऑस्‍कर को अपने नाम कर लिया है और पूर्व अमेरिकी राष्‍ट्रपति बराक ओबामा तक उनके फैन हैं। सनी की नजरें अब हॉलीवुड पर हैं और अब उनकी तमन्‍ना रजनीकांत के साथ काम करने की है।

sunny-pawar-100.jpg

माता-पिता के लिए बड़ा घर खरीदना

सनी मुंबई के कलीना के करीब कुंची कुर्वे की एक झुग्‍गी में रहते हैं। उन्‍हें फिल्‍म 'छिप्‍पा' के लिए बेस्‍ट चाइल्‍ड एक्‍टर का अवॉर्ड मिला है। सनी ने ऑस्‍ट्रेलिया के डायरेक्‍टर गार्थ डेविस की साल 2016 की अवॉर्ड विनिंग फिल्‍म लॉयन में भी काम किया था। सनी की नजरें रजनीकांत की तरह बड़ा एक्‍टर बनने पर हैं और साथ ही वह हॉलीवुड में भी काम करने की तमन्‍ना रखते हैं। सनी अब अपने माता-पिता के लिए घर खरीदना चाहते हैं। सनी कहते हैं कि वह आज जो कुछ भी हैं, उसकी वजह सिर्फ उनके माता-पिता ही हैं।

sunny-pawar.jpg

ओबामा ने की तारीफ

सनी को अभी तक इस बात पर यकीन नहीं होता है कि इतनी सी उम्र में वह लंदन और न्‍यूयॉर्क जैसी जगहों पर जा चुके हैं। वह भी तब जब वह एक गरीब परिवार से आते हैं। सनी पूर्व अमेरिकी राष्‍ट्रपति बराक ओबामा से मिल चुके हैं। इसके अलावा ड्वेन 'द रॉक' जॉनसन, जैकी चैन और ट्रिपल एच से भी मिल चुके हैं। सनी जनवरी 2017 में उस समय व्‍हाइट हाउस गए थे जब बराक ओबामा के कार्यकाल में बस थोड़े दिन बचे थे और वह यहां से जाने वाले थे। सनी ने यहां पर ओबामा से मुलाकात की और इसका मकसद #LionHeart campaign के लिए लोगों में जागरूकता फैलाना था। सनी की उम्र उस समय आठ वर्ष थी और जब वह गरीब बच्‍चों से जुड़े एक कैंपेन के लिए व्‍हाइट हाउस पहुंचे, तो ओबामा भी उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह सके थे।

लोकसभा चुनावों से जुड़ी हर अपडेट के लिए क्लिक करें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+