कुत्ता समझ कर एक महीने से पाल रहा था शख्स, सच्चाई जान रह गया दंग

एक शख्स ने बड़े प्यार से एक कुत्ते को गोद लिया। उसे ये छोटा सा कुत्ता गांव में अपने दोस्त के घर के बाहर मिला था। उसे अकेला देख उसने उसे गोद लेने का फैसला लिया। महीने भर तक उसे खिलाया-पिलाया, उसका ध्यान रखा लेकिन फिर एक महीने बाद जो सच्चाई निकलकर सामने आई, उससे वो दंग रह गया।

बीजिंग। एक शख्स ने बड़े प्यार से एक कुत्ते को गोद लिया। उसे ये छोटा सा कुत्ता गांव में अपने दोस्त के घर के बाहर मिला था। उसे अकेला देख उसने उसे गोद लेने का फैसला लिया। महीने भर तक उसे खिलाया-पिलाया, उसका ध्यान रखा लेकिन फिर एक महीने बाद जो सच्चाई निकलकर सामने आई, उससे वो दंग रह गया। इतने दिनों से कुत्ता समझकर पाल रहा वो जानवर कुत्ता नहीं, बल्कि एक चूहा निकला। इस घटना को सुनकर तो इंटरनेट पर भी लोग दंग रह गए हैं।

Viral

चीन में एक व्यक्ति छोटे से जानवर को कुत्ता समझकर पालता रहा, जोकि बाद में एक चूहा निकला। चीनी मीडिया के मुताबिक एक शख्स अपने दोस्त के घर गया था जब उसे ये 'कुत्ता' मिला। कुत्ते को अकेला देख उसने उसे अपने साथ घर लाने का फैसला लिया। घर लाने के जब काफी वक्त बाद भी उसका शरीर कुत्ते की तरह नहीं बढ़ने लगा, तो उसे शंका हुई। उसने सितंबर में 'कुत्ते' की तस्वीर इंटरनेट पर डाली और पूछा कि ये कौन सा जानवर है।

ये भी पढ़ें: गुफा में बिना कपड़ों के रहता है ये शख्स, फिर भी दुनियाभर में दीवानी हैं लड़कियां

जल्द ही इंटरनेट यूजर्स ने उसकी परेशानी का हल ढूंढ लिया। सामने आया कि जिसे वो अब तक कुत्ता समझकर पाल रहा था, वो असल में बैंबू रैट (चूहा) है। ये चूहे दक्षिणी चीन में पाए जाते हैं और ज्यादातर बांस खाते हैं। अब शख्स ने इस जानवर को बेचने का फैसला लिया है।

ये कहानी चीनी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। वैसे ये पहली बार नहीं है जब किसी ने व्यक्ति ने जानवर की गलत पहचान की हो। इससे पहले एक और चीनी व्यक्ति 3 साल तक जिसे कुत्ता समझकर पाल रहा था, वो बाद में काला भालू निकला।

ये भी पढ़ें: महिला के होठों के इशारे से पिज्जा डिलीवरी ब्वॉय ने भांप लिया खतरा और उसके बाद...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+