OLA कैंसल करने से नाराज ड्राइवर ने लड़की को पीटा, सरेआम गुंडई का वीडियो हुआ वायरल
Driver slapped woman over Ola cancellation: हाल ही में सोशल मीडिया पर सरेआम गुंडई का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स (ड्राइवर) महिला को सरेआम थप्पड़ जड़ देता है। महिला इसके बावजूद उसे इज्जत देके बात करती है मगर वो किसी की भी सुनने को तैयार नहीं होता। ये पूरा मामला क्या है और क्यों इस शख्स ने गुंडागर्दी दिखाते हुए महिला को बीच सड़क पर थप्पड़ मार दिया, चलिये जानते हैं।
मामला है कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू का, जहां एक महिला और एक ऑटो ड्राइवर के बीच तीखी बहस हो गई। बहस की वजह महिला की तरफ से ऑटो राइट को कैंसिल करना है। मगर इस शख्स को राइड कैंसिल करना इतना नागंवार गुजरा कि उसने न सिर्फ महिला के परिवार के बारे में अनाप शनाब बोला, बल्कि बाद में उसे थप्पड़ भी जड़ दिया।

सोशल मीडिया पर इस पूरी घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें महिला उसे कहती है कि आप तमीज से बात करिये। वो कहता है कि गलती से कैसे होता है ये बताओ। तेरा बाप गैस देता है क्या? इसके बाद लडकी कहती है कि चिल्लाओ मत और गाली मत दो।
लड़की कहती है कि मैं पुलिस के पास जाऊंगी तो वो कहता है कि चलो पुलिस के पास चलो। इसके बाद वो महिला को कहता है कि चलो मेरे साथ चलो। लड़की कहती है कि मैं तुम्हारे साथ क्यों जाऊंगी। इसके बाद वो गुस्से में आकर महिला को थप्पड़ मार देता है।
लड़की कहती है कि मुझे जो थप्पड़ मारा उसका क्या। आपने मुझे थप्पड़ क्यों मारा। तो वो कहता है कि जाकर कंप्लेंट कर दो। ड्राइवर काफी गुस्से में नजर आ रहा होता है। लड़की कहती है कि आप होते कौन हो मुझे थप्पड़ मारने वाले। मैं आपसे आप-आप करके बात कर रही हूं।
इसके बाद वो ड्राइवर अपनी भाषा में दूसरे ड्राइवर से बात करने लगता है। तो लड़की कहती है कि हमारे प्लान में कुछ चेंज हुआृ। जरूरी तो नहीं कि पहले जहां जाना हो अभी भी वहीं जाना हो। इसके बाद वो ड्राइवर गुस्से में बड़बड़ाते हुए अपना ऑटो लेकर वहां से निकल जाता है।
सोशल मीडिया पर @karnatakaportf नाम के एक्स अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया गया है। क्लिप को देखने के बाद लोग काफी गुस्से में हैं और जमकर इसपर अपने रिएक्शन दे रहे हैं। कई लोगों ने ड्राइवर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने की बात कही है। हालांकि खबर है कि ड्राइवर को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications