भ्रष्टाचार मामले में पूर्व जज के बाद CBI ने की एक और गिरफ्तारी
सीबीआई ने भ्रष्टाचार मामले में एक और गिरफ्तारी की, ओडिशा के पूर्व जज के बाद भावना पांडे को पुलिस ने किया गिरफ्तार
नई दिल्ली। मेडिकल कॉलेज घोटाला मामले में तीस हजारी स्थित CBI की विशेष अदालत ने उड़ीसा हाई कोर्ट के पूर्व जज आई.एम. कुद्दूसी सहित सभी आरोपियों को 4 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। इससे पहले सीबीआई ने भ्रष्टाचार के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया। सीबीआई ने भ्रष्टाचार के मामले में भावना पांडे को गिरफ्तार किया है। इससे पहले सीबीआई ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिसमें ओडिशा हाई कोर्ट के पूर्व जज आईएम कुद्दुशी भी शामिल हैं। सीबीआई ने पूर्व जज को घूसखोरी के आरोप में गिरफ्तार किया था।

जस्टिस कुदुद्शी का नाम मेडिकल कॉलेज को मान्यता दिलाने के आरोप में सामने आया था, उनका नाम सीबीआई ने अपनी एफआईआर में भी शामिल किया है। उनपर मान्यता दिलाने के मामले में मामला सेटल करने के लिए घूस लेने का आरोप लगा था। मेडिकल कॉलेज घोटाला मामले में तीस हजारी स्थित CBI की विशेष अदालत ने उड़ीसा हाई कोर्ट के पूर्व जज आई.एम. कुद्दूसी सहित सभी आरोपियों को 4 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
सीबीआई के सूत्रों के अनुसार जस्टिस कुद्दुसी को बुधवार को गिरफ्तार किया गया है, तकरीबन आठ जगहों पर सर्च ऑपरेशन के बाद सीबीआई ने उन्हें गिरफ्तार किया है। इसके अलावा जिन अन्य लोगों को सीबीआई ने गिरफ्तार किया है वह बीपी यादव, पलाश यादव हैं जोकि प्रसाद एजूकेशनल ट्रस्ट के सदस्य हैं जोकि लखनऊ में मेडिकल कॉलेज का संचालन करते हैं, इसके अलावा बिस्वनाथ अग्रवाल मिडलमैन व हवाला ऑपरेटर रामदेव सारस्वत को भी सीबीआई ने गिरफ्तार किया है।
इसे भी पढ़ें- इलाहाबाद HC: दूसरी शादी के लिए धर्म परिवर्तन करना अवैध
बीपी यादव और पलाश यादव लखनऊ में चलने वाले प्रसाद इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइसेंस के मालिक हैं। यह 46 कॉलेज में से एक है जिसकी मान्यता को सरकार ने रद्द कर दिया है, क्योंकि इन संस्थानों में मानकों का पालन नहीं किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications