मोदी ने कहा तो मामा तो कांग्रेस को याद आये नाना

रायपुर। चुनावी माहौल गर्म है, नेताओं की रैलियों पर रैलियां हो रही है, लोग अपने आप को साबित करने के लिए अमर्यादित भाषाओं से भी परहेज नहीं कर रहे हैं। और इस कड़ी में वह लोग भी शामिल हो गये हैं जिनके कंधों पर लोग देश की जिम्मेदारियां देख रहे हैं। गुरूवार को छत्तीसगढ़ में बोलते हुए बीजेपी के पीएम इन वेटिंग मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

मोदी ने कहा कि अक्सर कांग्रेस के दिग्गज यहां आकर कहते हैं कि हमने छत्तीसगढ़ को इतना पैसे दिया, इतने हजार करोड़ दिये तो यह बताइये कि क्या छ्त्तीसगढ़ कटोरा लेकर बैठा था जो वो आये थे पैसे देने, अरे यह पैसा तो देश औऱ जनता का है, मैं पूछता हूं शहजादे यानी राहुल गांधी से कि क्या आप पैसा अपने मामा के घर से लाये थे।

मेतरा के बेसिक स्कूल में जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस ने जनता को धोखा दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बताए कि उनका मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार कौन है?

मोदी ने कहा, "जब कांग्रेस के लोगों से पूछा जाता है तो वे दबे-छिपे रूप में अजीत जोगी का ही नाम लेते हैं, ऐसे में वह जोगी का नाम घोषित क्यों नहीं करती?" उन्होंने कहा, "लगता है, जोगी से कांग्रेस को हार का खतरा है। हो भी क्यों न, एक तरफ छत्तीसगढ़ी हैं तो दूसरी तरफ धोखाधड़ी है।"

मोदी के मामा के बयान पर बौखलायी कांग्रेस ने कहा कि मोदी को आजकल काफी रिश्ते याद आ रहे हैं। कांग्रेसी नेता जगदंबिका पाल ने राहुल गांधी के मामा वाले मोदी के बयान पर हमला करते हुए पूछा कि गुजरात के विकास के जो दावे मोदी करते हैं तो 'क्या उस विकास के लिए पैसा उनके नाना के घर से आता है?'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+