चेन्नई में प्रधानंमत्री मोदी बोले- 'मेरे संयुक्त राष्ट्र के भाषण के बाद पूरे अमेरिका में गूंज रही है तमिल'
चेन्नई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज आईआईटी मद्रास के 56वें दीक्षांत समारोह के मौके पर छात्रों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने तमिलनाडु को सबसे पुरानी भाषा का घर बताया और कहा कि ये भाषा आज पूरे अमेरिका में गूंज रही है। हाल ही में अमेरिका से लौटे प्रधानमंत्री मोदी ने अपने अनुभवों को छात्रों के साथ साझा किया।

उन्होंने कहा कि उन्हें वहां इस बात का अहसाास हुआ कि सभी भारतीय युवाओं को आत्मविश्वास से देख रहे हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा, 'मैं अभी-अभी अमेरिका से लौटा हूं। इस यात्रा के दौरान, मैं बहुत से राष्ट्राध्यक्षों, नवप्रवर्तकों और निवेशकों से मिला। हमारी इन चर्चाओं में एक बात समान थी, वह थी- नए भारत के बारे में हमारा दृष्टिकोण और भारत के युवाओं की क्षमताओं पर भरोसा।'
उन्होंने कहा, 'तमिल "प्राचीन भाषा" है, जो पिछले सप्ताह संयुक्त राष्ट्र में मेरे भाषण के बाद से अमेरिका भर में प्रतिष्ठित है। जब मैंने अमेरिका में तमिल में बात की और तमिल भाषा की विरासत के बारे में बताया, उसके बाद से यह पूरे अमेरिका में गूंज रही है।'












Click it and Unblock the Notifications