रेजिडेंट्स डॉक्टर्स की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के साथ बैठक के बाद ऐलान, मानी सभी मांग

Doctors Strike End: पश्चिम बंगाल के कोलकाता में ट्रेनी लेडी डॉक्टर के साथ हुई हैवानियत के बाद हत्या के विरोध में रेजिडेंट डॉक्टरों की देशव्यापी हड़ताल अब खत्म हो गई है। फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (FORDA) के प्रतिनिधिमंडल और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के बीच हुई बैठक के बाद हड़ताल खत्म करने का ऐलान किया गया है।

रेजिडेंट डॉक्टरों ने हड़ताल जारी रहने की घोषणा करने के कुछ घंटों बाद मंगलवार रात डॉक्टरों के एक प्रमुख संगठन ने स्ट्राइक को वापस ले लिया गया है। डॉक्टर्स एसोसिएशन FORDA के अध्यक्ष अविरल माथुर ने कहा कि हमारी सभी मांगें मान ली गई हैं, इसलिए FORDA हड़ताल वापस ले रहा है।

Resident Doctors

दरअसल, मांगे नहीं मानने के बाद डॉक्टरों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान किया था। जिसके बाद स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के साथ बैठक संपन्न हुई। जिसमें सभी मांगों पर सहमति बन गई।

काम पर लौटेंगे डॉक्टर्स

बैठक के बाद अविरल माथुर ने कहा, "हमने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से उनके आवास पर मुलाकात की और अपनी संशोधित मांगें उनके सामने रखीं। उन्होंने हमें आश्वासन दिया है कि वे डॉक्टरों के लिए सुरक्षित कार्य वातावरण उपलब्ध कराएंगे।

सभी मांगें मानी, हड़ताल खत्म

उन्होंने आगे कहा कि मंत्री नड्डा ने हमें आश्वासन दिया है कि हमारी मांगों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। एक समिति बनाई जाएगी और हम उसका हिस्सा होंगे। हमारी सभी मांगें मान ली गई हैं, इसलिए FORDA हड़ताल वापस ले रहा है।

15 दिनों के भीतर काम शुरू

FORDA की ओर से जारी बयान में बताया गया कि स्वास्थ्य मंत्री ने बैठक में पत्र में लिखी सभी मांगों को स्वीकार कर लिया है। केंद्रीय सुरक्षा अधिनियम के लिए अनुरोध के अनुसार FORDA समिति का हिस्सा होगा, जिस पर 15 दिनों के भीतर काम शुरू हो जाएगा। मंत्रालय से जल्द ही आधिकारिक सूचना दी जाएगी।

नड्डा ने किया संगठन के फैसले का स्वागत

इधर, FORDA के बयान के तुरंत बाद रात 11 बजे के आसपास स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट किया कि मंत्री जेपी नड्डा ने संगठन के फैसले का स्वागत किया है और स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा के बारे में उनकी सभी चिंताओं का समाधान किया जाएगा।

पोस्ट में लिखा गया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (FordaIndia) के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। उन्होंने जनहित में हड़ताल वापस लेने के उनके फैसले का स्वागत किया और उन्हें आश्वासन दिया कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय सुरक्षित और बेहतर कार्य वातावरण सुनिश्चित करने के लिए उनकी सभी चिंताओं का समाधान करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+