मुख्यमंत्री के आरोपों के बाद बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ का पलटवार,कहा-सनसनी फैलाने की कोशिश कर रहीं ममता

ममता बनर्जी के आरोपों के बाद बंगाल के राज्यपाल ने किया पलटवार,

कोलकाता, जून 28। पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्यपाल जगदीप धनखड़ के बीच का विवाद थमता नहीं दिख रहा है। एक बार फिर से ममता बनर्जी और राज्यपाल क बीच ठन गई है। ममता बनर्जी ने राज्यपाल जगदीप धनखड़ पर हावाला मामले को लेकर आरोप लगाए और उन्हें भ्रष्ट बताया तो वहीं अब राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने भी पलटवार किया है। उन्होंन ममता बनर्जी के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि वो सनसनी फैलाने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंन कहा कि मैं कभी उम्मीद नहीं करता कि ममता बनर्जी जैसे कद का नेता इस तरह की सनसनी पैदा करेगा और लोगों को भटकाने के लिए गलत सूचना देने की कोशिश करेगा। राज्यपाल ने कहा कि मैंने बच्चों के दस्ताने नहीं पहने हैं।

 After Mamata Banerjee allegation, West Bengal Governor Jagdeep Dhankhar hits back at her for calling him corrupt

आपको बता दें कि ममता बनर्जी ने राज्यपाल जगदीप धनखड़ पर हमला बोला और उन्हें भ्रष्ट कहते हुए हटाने की मांग की। ममता ने कहा कि जगदीप धनखड़ एक भ्रष्ट व्यक्ति हैं, जिनका नाम साल 1996 के जैन हवाला मामले के आरोपपत्र में आया था। इन आरोपों का जवाब देते हुए राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कहा कि उनके ऊपर लगा गए आरोप निराधार और बेबुनियाद है, जिन्हें सिर्फ सनसनी फैलाने के लिए लगाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ने सार्वजनिक तौर पर उनपर गंभीर आरोप लगाए हैं, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी की वो सनसनी फैलाने के लिए गलत जानकारी देंगी। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी द्वारा बताए जा रहे मामले में उनका नाम चार्जशीट में नहीं था। ऐसा कोई डाक्यूमेंट नहीं है। मुख्यमंत्री गलत सूचना देकर लोगों को भ्रमित करना चाहती है। राज्यपाल ने नारागजी जताते हुए कहा कि ममता बनर्जी को क्या इस बात क लिए जनादेश मिला है कि वो सभी संवैधानिक संस्थाओं को नष्ट करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+