पहले गांधी तो अब नेहरु और इंदिरा को भी कांग्रेस से छीना
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री एक के बाद एक कर कांग्रेस का खजाना खाली करते जा रहे हैं। पहले महात्मा गांधी को कांग्रेस छीना तो अब उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु और पूर्व प्रधानंमत्री इंदिरा गांधी को भी कांग्रेस से छीनने की कोशिश शुरु कर दी है।

जी हां मोदी ने विधानसभा चुनाव से पहले ही गांधी जयंती पर स्वच्छ भारत अभियान शुरू किया था तो अब वो हरियाणा और महाराष्ट्र चुनाव से पहले नेहरू-इंदिरा के नाम कैश करने का प्लान बना लिया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने हरियाणा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सफाई अभियान का जिक्र करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी का भी नाम लिया। मोदी ने कहा कि 14 नवंबर को देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की 125वीं जयंती है। नेहरू जी को बच्चे बहुत प्रिय थे। इसलिए वो इस दिन से स्कूलोंमें स्चच्छ भारत का अभियान शुरु करवाना चाहते हैं।
ये अभियान 19 नवंबर तक चलेगा। इस दिन पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती है। मोदी ने कहा कि मेरी सरकार सबको साथ लेकर चलती है। मोदी ने कहा कि हम अपने-पराए करने वाले लोग नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब खाली हो गई है। वो जहां बचे हैं वहां भी खाली हो जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications