अब फिर से संसद में एक्टिव हुए शशि थरूर
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) सुनंदा पुष्कर की संदिग्ध मौत के कारण कुछ समय तक लो-प्रोफाइल तरीके से जिंदगी जीते रहे यूपीए सरकार में हाई प्रोफाइल मंत्री शशि थरूर अब फिर से एक्टिव होने लगे हैं। वे संसद के मौजूदा सत्र में लगातार दिखते हैं।
वे सेंट्रल हाल से लेकर बाहर मीडिया के मित्रों से बात कर रहे होते हैं।
पासवान के साथ
सफेद कुर्ता-पायजामा पहने थरूर कल केन्द्रीय मंत्री राम विलास पासवान से संसद भवन के बाहर बतिया रहे थे। पासवान ने थरूर की पीठ पर प्रेम से हाथ रखा हुआ था। दोनों ने अलग होने से पहले बड़ा ठहाका लगाया।
रिलेक्स हुए
जानकारों का कहना है कि थरूर अब पूरी तरह से रिलेक्स दिखते हैं। वे एक्टिव हैं। वे अपनी पार्टी की बैठकों में भाग लेते हैं। संसद में पूरे समय तक बैठते हैं।
मौत की गुत्थी
इस बीच, फिलहाल कोई ये बताने को तैयार नहीं है कि सुनंदा पुष्कर की मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस क्या कर रही है।
कुछ समय पहले दिल्ली पुलिस कमिश्नर बी.एस.बस्सी ने साफ किया कि भारत ने पाकिस्तान से पूछताछ करने के संबध में पाकिस्तान हाई कमीशन से संपर्क नहीं किया। हालांकि वे पहले कह रहे थे कि मेहर तरर से पूछताछ होगी। जानकार कह रहे हैं कि सुनंदा पुष्कर की मौत की जांच को लेकर पुलिस के पास फिलहाल कोई पुख्ता साक्ष्य नहीं है। उसे समझ नहीं आ रहा है कि सारा मामला क्या है।
मौत पर बवाल
आपको याद होगा कि सुनंदा पुष्कर की राजधानी के एक होटल से लाश मिली थी। तब देश में जमकर हंगामा हुआ था। तब कहा जा रहा था कि सुनंदा की मौत के पीछे उसके किसी अपने का भी है।













Click it and Unblock the Notifications