अब राहुल गांधी सदन में अविश्वास प्रस्ताव में ले सकेंगे हिस्सा, 8 अगस्त को होगी इस पर चर्चा

Rahul Gandhi No Confidence Motion: लोकसभा सचिवालय द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल किए जाने के बाद अब उनका सदन में अविश्वास प्रस्ताव में हिस्सा लेने का रास्ता साफ हो गया है। राहुल गांधी अब अविश्वास प्रस्ताव में हिस्सा ले सकते हैं। कांग्रेस पार्टी भी ये चाहती थी कि राहुल गांधी संसद में अविश्वास प्रस्ताव में हिस्सा लें।

सुप्रीम कोर्ट द्वारा शुक्रवार (4 अगस्त) को मोदी सरनेम टिप्पणी मामले में राहुल गांधी सजा पर रोक लगाने के बाद लोकसभा सचिवालय ने वायनाड से सांसद राहुल गांधी की सदस्यता सोमवार (07 अगस्त) सुबह बहाल कर दी है। मार्च 2023 में राहुल गांधी निचले सदन से अयोग्य घोषित कर दिया गया था।

Rahul Gandhi No Confidence Motion

मुझे पूरा भरोसा है कि राहुल गांधी अविश्वास प्रस्ताव में भाग लेंगे: कार्ति चिदंबरम

राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता की बहाली पर कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने कहा, "हम सदन में उनका दोबारा स्वागत करने के लिए एक्साइटेड हैं। और इससे हमारे रैंक मजबूत होंगे। अविश्वास प्रस्ताव कल आ रहा है, इससे हमारे तर्कों को बल मिलेगा कि क्यों" इस सरकार ने भारत का विश्वास खो दिया है। मुझे पूरा यकीन है कि वह अविश्वास प्रस्ताव में भाग लेंगे।''

राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल करने पर कांग्रेस सांसद पी चिदंबरम ने कहा, हमें खुशी है कि स्पीकर ने आज फैसला लिया। अब वे (राहुल गांधी) लोकसभा में भाग ले सकते हैं।

8 से 10 अगस्त के बीच होगी अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पहले कहा था कि मौजूदा संसद सत्र के आखिरी तीन दिनों यानी 8 से 10 अगस्त को अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी। हालांकि यह प्रस्ताव एनडीए सरकार के लिए कोई गंभीर खतरा नहीं है, लेकिन विपक्ष मणिपुर संकट पर बहस शुरू करने के लिए इस पर चर्चा की मांग कर रहा है।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने अपनी रिपोर्ट में पहले दावा किया था कि अगर अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा से पहले राहुल गांधी की सांसदी वापस मिल जाती है तो वह अविश्वास प्रस्ताव में हिस्सा लेंगे।

राहुल गांधी मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव में हिस्सा लेंगे: सुरेंद्र राजपूत

कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत ने शनिवार (06 अगस्त) को कहा था कि अगर 'मोदी सरनेम' मानहानि मामले में उनकी सजा पर रोक लगाने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राहुल गांधी मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव में हिस्सा लेंगे।

कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत ने कहा, "भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता लौटा देनी चाहिए। राहुल गांधी मोदी सरकार की 'जनविरोधी नीतियों' के खिलाफ 'अविश्वास' प्रस्ताव में हिस्सा लेंगे।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+