भोपाल रोड शो: राहुल गांधी ने फिर आंख मारी, कांग्रेस ने शेयर किया वीडियो
शॉर्ट हेडलाइन राहुल गांधी ने फिर आंख मारी, कांग्रेस ने शेयर किया वीडियो
Recommended Video

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को भोपाल में रोड शो किया। इस दौरान राहुल गांधी रास्ते में एक जगह रुके और चाय समोसे का लुत्फ उठाया। कांग्रेस अध्यक्ष के इस टी ब्रेक का वीडियो कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। कांग्रेस पार्टी के ट्विटर हैंडल पर शेयर के लिए इस वीडियो के साथ लिखा है, 'चाय, समोसा और सेल्फी।' इस वीडियो में राहुल गांधी आंख मारते दिख रहे हैं। हालांकि, इस बार जब राहुल गांधी ने आंख मारी तो शरारत का वैसा भाव नहीं था, जैसा कि संसद में आंख मारते वक्त दिखा था।
कांग्रेस ने शेयर किया आंख मारते हुए राहुल गांधी का वीडियो
वीडियो में राहुल गांधी चाय का कप हाथों में लेकर खड़े हैं और ज्योतिरादित्य सिंधिया से बात कर रहे हैं। उनसे थोड़ी दूरी पर कमलनाथ भी नजर आ रहे हैं। राहुल गांधी, जब ज्योतिरादित्य सिंधिया और कमलनाथ के साथ बातचीत कर रहे थे, उस वक्त कुछ पार्टी कार्यकर्ता सेल्फी लेने में भी लगे थे। इसी दौरान राहुल गांधी ने किसी को देखा और चाय पीते-पीते इशारा किया और बाद में आंख मारी।

संसद में आंख मारने के बाद भी हुए थे खूब चर्चे
संसद में मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान भाषण पूरा करने के बाद राहुल गांधी चलकर पीएम नरेंद्र मोदी की सीट तक गए और उन्हें गले लगाया। पीएम मोदी को गले लगाने के बाद राहुल गांधी वापस अपनी सीट पर जाकर बैठ गए और आंख मारकर मुस्कुरा दिए।

हिंदुत्व की छाप के साथ एमपी के चुनावी रण में उतरे राहुल गांधी
राहुल गांधी हाल में कैलाश मानसरोवर की यात्रा से लौटे हैं। गुजरात विधानसभा चुनावों की तरह एमपी में रोड शो के दौरान भी राहुल गांधी हिंदुत्व के रंग में रंगे नजर आए। इस दौरान शंखनाद, शिवभक्ति के पोस्टर के साथ ही कार्यकर्ताओं के हाथों में भगवान गणेश की प्रतिमा भी दिखी। यहां तक कि भोपाल में राहुल गांधी ने रोड की शुरुआत भी पूजा करने के बाद की।












Click it and Unblock the Notifications