शराब के बाद अब बिहार में गुटका और पान-मसाला पर बैन
पटना (मुकुन्द सिंह)। नीतीश सरकार ने सूबे में पूर्ण शराब बंदी के फैसले के बाद अब राज्य में गुटखा और पान मसाला पर भी प्रतिबंध लगाने का फैसला कर दिया है। हांलाकि प्रतिबंध एक साल के लिए ही लगाया गया है।
बिहार: लालू और नीतीश, कौन किस पर भारी?
खाध संरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत् खाद सुरक्षा आयुक्त ने राज्य में गुटका एवं पान मसाले के विनिर्माण ,विक्रय ,परिवहन, प्रदर्शन एवं भंडार पर लगे प्रतिबंध के अवधि 1 वर्ष के लिए और बढ़ा दी हैं।
राज्य में गुटके या पान मसाले पर पूर्ण रुप से लगे प्रतिबंध 21 मई से सख्ती से लागू करने के लिए सभी अभिहित अधिकारियों एवं खाद्य संरक्षण अधिकारी को निर्देश दिया गया है ।साथ ही जिला प्रशासन को भी इस कार्य में सहायता के लिए अनुरोध किया गया है।













Click it and Unblock the Notifications