पीएम मोदी के गढ़ में जाएंगे योगी, करेंगे बीजेपी के लिए प्रचार

यूपी के सीएम और हिंदुत्व के पोस्टर बॉय योगी आदित्यनाथ को गुजरात में आने वाले चुनावों को देखते हुए भेजा जा रहा है

नई दिल्ली। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बीजेपी को आने वाले चुनावों में जीत दिलाने के लिए गुजरात जाने वाले हैं। योगी आदित्यनाथ 13 अक्टूबर को दक्षिणी गुजरात में और 14 अक्टूबर को उत्तरी गुजरात में बीजेपी की गौरव यात्रा में शामिल होगें। खबर है कि योगी आदित्यनाथ वहां 25 से 30 जनसभाएं कर सकते हैं।

 गुजरात में योगी की 'गौरव यात्रा'

गुजरात में योगी की 'गौरव यात्रा'

यूपी के सीएम और हिंदुत्व के पोस्टर बॉय योगी आदित्यनाथ को गुजरात में आने वाले चुनावों को देखते हुए भेजा जा रहा है। कार्यक्रम संयोजक कौशिक पटेल ने बताया कि योगी 13 अक्टूबर को दक्षिणी गुजरात में और 14 अक्टूबर को उत्तरी गुजरात में यात्रा में शामिल होगें। 1 अक्टूबर से शुरू हुई ये यात्रा 15 अक्टूबर को खत्म हो रही है. इस साल के आखिरी में गुजरात में विधान सभा के चुनाव होने हैं। यह चुनाव ऐसे समय में हो रहा है जब नरेंद्र मोदी राज्य के सीएम नहीं हैं।

योगी आदित्यनाथ पार्टी के एजेंडे में फिट बैठते हैं

योगी आदित्यनाथ पार्टी के एजेंडे में फिट बैठते हैं

जिस तरह से योगी आदित्यनाथ बीजेपी के बड़े मंचों पर दिखने लगे हैं उसके बाद से ये चर्चा तेज हो गई है कि क्या योगी बीजेपी के नए पोस्टर ब्वॉय बन गए हैं? भगवा कपड़ों में कट्टर हिंदुत्व की छवि वाले योगी आदित्यनाथ पार्टी के एजेंडे में फिट बैठते हैं।इसलिए योगी आदित्यनाथ केरल में बीजेपी की जनयात्रा में भी शामिल हुए अब वो गुजरात और हिमाचल प्रदेश में भी चुनाव प्रचार करने वाले हैं।

 योगी आदित्‍यनाथ 13 से 15 अक्‍टूबर तक गुजरात में रहेंगे

योगी आदित्‍यनाथ 13 से 15 अक्‍टूबर तक गुजरात में रहेंगे

यूपी के सीएम योगी आदित्‍यनाथ की लोकप्रियता देश के कई इलाकों में है। उनकी इसी लोकप्रियता का इस्‍तेमाल बीजेपी गुजरात के उन इलाकों में कर सकती है, जहां यूपी के लोग बड़ी संख्‍या में रहते हें। सूत्रों के मुताबिक योगी आदित्‍यनाथ 13 से 15 अक्‍टूबर तक गुजरात में रहेंगे। इस दौरान वह सूरत, सचीन, वलसाड में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इन इलाकों में बड़ी संख्‍या में यूपी के लोग रहते हैं। यूपी का मुख्‍यमंत्री बनने के बाद यह योगी की पहली गुजरात यात्रा होगी।

 15 अक्टूबर को यात्रा का समापन

15 अक्टूबर को यात्रा का समापन

योगी की सभाएं गुजरात बीजेपी की गौरव यात्रा-2 के तहत होंगी, जिसका नेतृत्‍व राज्‍य बीजेपी के अध्‍यक्ष जीतूभाई वाघानी कर रहे हैं। यह यात्रा सौराष्‍ट्र और दक्षिणी गुजरात के कई इलाकों से गुजरेगी। 15 अक्टूबर को इस यात्रा का समापन हो रहा है। इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी कार्यक्रम के समापन में मौजूद रहेगें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+