'सरकार बनते ही अपने पांचों वादे पूरा करेंगे', कर्नाटक से जीतकर लौटे खड़गे ने दिया भरोसा
Congress Five Guarantees: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि यह जनता की जीत है, कर्नाटक में जनता ने भाजपा को नकार दिया है। कैबिनेट बनने के बाद हम अपने पांचों वादों को तुरंत पूरा करेंगे।

सोमवार को कर्नाटक में कांग्रेस को भारी जीत दिलाकर दिल्ली लौटे पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का समर्थकों ने जमकर स्वागत किया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए खड़गे ने कहा कि हम कैबिनेट में सबसे पहले पांच वादे पूरा करेंगे।
कर्नाटक में प्रचंड जीत के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को दिल्ली आने के बाद जनता को भरोसा दिया कि पार्टी कैबिनेट गठन के बाद घोषणापत्र के सभी पांच वादों को पूरा करेगी।
मीडिया से बात करते हुए खड़गे ने कहा कि यह जनता की जीत है, कर्नाटक में जनता ने भाजपा को नकार दिया है। जनता ने मिलकर भारी बहुमत से कांग्रेस को जिताया है। कांग्रेस पार्टी को काफी समय बाद यह बहुमत मिला है। लोगों ने हमें रिकॉर्ड संख्या में वोट दिए हैं।
इसके बाद उन्होंने कहा कि कैबिनेट बनने के बाद हम अपने घोषणापत्र में जनता से किए सभी 5 वादों को लागू करेंगे। इसी के साथ कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे कहा कि पार्टी राज्य में सुशासन लाएगी और देश के नंबर वन राज्य बनाने की दिशा में काम करेगी।
बता दें कि चुनाव में अपने घोषणा पत्र में कांग्रेस ने अपनी पांच गारंटियों - गृह ज्योति, गृह लक्ष्मी, अन्ना भाग्य, युवा निधि और शक्ति पर भारी भरोसा जताया था। इसी के साथ वादा किया था कि पार्टी के सत्ता में आने पर उन्हें तत्काल लागू किया जाएगा।
सीएम के नाम पर विधायकों का प्रस्ताव पारित
रविवार शाम को बेंगलुरु के शांगरी-ला होटल में कांग्रेस विधायक दल (CLP) की बैठक हुई, जिसमें कांग्रेस विधायक दल ने सर्वसम्मति से सीएम के चयन को AICC अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के निर्णय पर छोड़ने का फैसला किया है। जिसके लिए एक लाइन का प्रस्ताव पारित किया गया। ऐसे में अब सोमवार को सीएम के नाम के ऐलान हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications