कर्नाटक, तेलंगाना में जीत से उत्साहित कांग्रेस की निगाहें अब आंध्र प्रदेश पर
वर्ष 2023 में दक्षिण भारत के दो राज्य कर्नाटक, तेलंगाना में जीत हासिल कर सत्ता हासिल कर चुकी कांग्रेस का अगला लक्ष्य आंध्र प्रदेश है। 2024 में होने वाले आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी जीत हासिल कर इस राज्य पर अपना कब्जा जमाना चाहती है।

मई महीने में कर्नाटक में और दिसंबर माह में तेलंगाना में बहुमत की सरकार बनाने के बाद उत्साहित कांग्रेस अब आंध्र प्रदेश पर ध्यान केंद्रित कर रही है।
आंध्र प्रदेश के विभाजन के बाद कांग्रेस अपनी खोई हुई जमीन को दोबारा हासिल करने के लिए अभी से जोर लगाना शुरू कर चुकी है। देश की सबसे पुरानी राश्ट्रीय पार्टी 13 दिसंबर से तीन दिनों के लिए होने वाली राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक सहित कई बैठकों के दौरान अपनी भविष्य की रुपरेखा और चुनावी रणनीति तैयार करेगी।
इस बारे में एपीसीसी प्रमुख गिदुगु रुद्रराजू बात करते हुए कहा राजनीतिक मामलों की समिति और समन्वय समिति की बैठक में मयप्पन और क्रिस्टोफर, सीडब्ल्यूसी सदस्य एन रघुवीरा रेड्डी, एम पल्लम राजू, के राजू, वरिष्ठ केवीपी रामचंद्र राव और राष्ट्रीय नेता शामिल होंगे।
उन्होंने बताया 14 दिसंबर को जिला कांग्रेस कमेटी और नगर कमेटी अध्यक्षों की बैठक होगी, उसके बाद उपाध्यक्षों, महासचिवों और पार्टी के विभिन्न फ्रंटल संगठनों के प्रमुखों के साथ समीक्षा बैठक होगी। बैठक के नतीजे के आधार पर, आगामी विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों के बारे में भविष्य की कार्रवाई, विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में उठाए जाने वाले मुद्दे और चुनाव घोषणा पत्र का मसौदा तैयार करने पर निर्णय लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications