कराची एयरपोर्ट हमले के बाद भारत में सुरक्षा बढ़ाई गई

airport-security
नई दिल्ली। पाकिस्तान के शहर कराची के क़ायदे आज़म जिन्ना अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर चरमपंथियों के हमले के बाद देश के कई एयर पोर्ट समेत सार्वजन‍िक स्थलों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दरअसल करांची एयरपोर्ट परिसर में मौजूद एक दो मंजिला इमारत के अंदर हमलावरों और सुरक्षाकर्मियों के बीच काफ़ी देर से मुक़ाबला चल रहा है।

यह भी पढ़ें- टूट पड़े आतंकी

मुठभेड़ में एयरपोर्ट सुरक्षा बल के कुछ अधिकारी और चरमपंथी मारे गए हैं। इसी को देखते हुए देश के कई हिससें में सुरक्षा कढ़ी कर दी गई है। दिल्ली एयरपोर्ट समेत तमाम प्रमुख शहरों के हवाई अड्डों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

करांची में अभी भी गोलीबारी की आवाज़ें सुनाई दे रही हैं। सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक इस इमारत में तीन हमलावर मारे गए हैं। एक हमलावर का शव उस समय इमारत के बाहर पड़ा है। इस हमलावर ने आत्मघाती जैकेट पहन रखी थी। सुरक्षा बलों की गोली लगने के बाद उसने खुद को उड़ा लिया। इसी के साथ भारत में कई जगहों पर कड़ी नजर रखी जा रही है कि जिससे किसी भी अप्रत्याश‍ित घटना से बचा जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+