उपचुनाव में जीत के बाद तेजस्वी यादव का नीतीश कुमार पर भोजपुरी में तंज- इ त ट्रेलर हईं..शुरूआत हईं, फ़िल्म बाकी बा..
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर बेहद अलग अंदाज में निशाना साधा है। तेजस्वी यादव ने एक ट्वीट किया है, उनका ये ट्वीट भोजपुरी में है। इस ट्वीट में तेजस्वी यादव ने बिहार के जोकीहाट विधानसभा उपचुनाव में आरजेडी के जीत की चर्चा करते हुए नीतीश कुमार को इशारो-इशारों में कड़ी टक्कर भी दे दी है। तेजस्वी यादव ने ट्वीट में लिखा, "इ त ट्रेलर हईं..शुरूआत हईं, फ़िल्म बाकी बा..।"

तेजस्वी यादव ने भोजपुरी में किया ट्वीट
जोकीहाट में जेडीयू की हार के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने ट्वीट में कहा, "का नीतीश चच्चा जी..! अंतरात्मा अभिओ जागी की ना....कि अभिओ मोदीजी के डर से अंतरात्मा सुतले रही? चुप काहे बाड़ चच्चा..? ई बचवा त सभे चुनऊवे जीत ता, कहँवा गईल तोहार चमक?? अब समझ में आ गइल की 2015 में केकरा नाम प वोट मिलल रहे? इ त ट्रेलर हईं..शुरूआत हईं, फ़िल्म बाकी बा..।"

ये है तेजस्वी यादव का ट्वीट
तेजस्वी यादव ने ये ट्वीट जोकीहाट विधानसभा सीट पर जीत के एक दिन बाद किया है। बता दें कि जोकीहाट सीट पर जेडीयू का कब्जा था। यहां से पिछले चुनाव में सरफराज आलम ने मैदान मारा था। हालांकि कुछ समय पहले ही सरफराज आलम ने जेडीयू छोड़ने का ऐलान करते हुए विधानसभा से इस्तीफा दे दिया।

जोकीहाट सीट पर हुई जेडीयू की हार
इतना ही नहीं सरफराज आलम आरजेडी में चले गए। उनके आरजेडी में जाने के बाद जोरीहाट सीट पर उपचुनाव हुआ, जिसमें आरजेडी ने शानदार जीत की। आरजेडी के शाहनवाज आलम ने 41224 वोटों से इस चुनाव में जीत दर्ज की है। उन्होंने जेडीयू के मुर्शीद आलम को हराया।












Click it and Unblock the Notifications