पीएम मोदी से छोटी सी बच्ची ने की दर्ख्वास्त, वीडियो वायरल होने के बाद स्कूल की मरम्मत शुरू
जम्मू कश्मीर से छोटी बच्ची का वीडियो वायरल होने के बाद अब स्कूल की मरम्मति का काम शुरू कर दिया गया है। बीते दिनों बच्ची ने एक वीडियो के जरिये पीएम मोदी से अपील की थी।

Jammu girl viral video: हाल ही में जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में एक तीसरी क्लास की बच्ची का एक वीडियो जमकर वायरल हुआ था। बच्ची ने प्रधानमंत्री मोदी से स्कूल की मरम्मत कराने का आग्रह किया था।
देखते ही देखते सोशल मीडिया पर बच्ची सुर्खियों में आ गई। वीडियो छा जाने के बाद अब इस स्कूल की मरम्मति का काम शुरू हो गया है।
बच्ची ने की थी पीएम से अपील
बताते चलें कि बीते दिनों एक तीसरी क्लास की बच्ची सीरत नाज ने प्रधानमंत्री मोदी से वीडियो के माध्यम से एक अपील की थी। बच्ची का ये वीडियो वायरल होने के बाद जम्मू के स्कूल शिक्षा डायरेक्टर रविशंकर शर्मा ने दूर दराज के लोहाई-मल्हार प्रखंट में सरकारी स्कूल का दौरा किया।
सरकारी स्कूल की हालत से करवाया रूबरू
बताते चलें कि वायरल वीडियो में बच्ची अपने सरकारी स्कूल की हालत से रूबरू करवाती दिख रही है। ये वीडियो कठुआ जिले के लोहाई मल्हार के गवर्नमेंट हाई स्कूल का है। बच्ची ने स्कूल का टूटा हुआ फर्श दिखाया और बताया कि हमें पढ़ाई करवाते वक्त यहीं पर बैठाया जाता है। वर्दी गंदी हो जाती है और फिर मां भी डांटती है।
Recommended Video

'आप सबकी सुनते हैं'
लड़की बता रही है कि उसका नाम सीरत है और वो लोहाई मल्हार में पढ़ती है। बच्ची कहती है कि मैं आपको एक बात बताना चाहती हूं। मोदी जी आप सबकी बातें सुनते हो अब मेरी भी सुनो। मोदीजी, ये हमारा स्कूल है। बच्ची वीडियो में एक पुरानी टूटी हुई बिल्डिंग भी दिखाती है। बच्ची कहती है कि पास बना टॉयलेट भी ठीक नहीं है और उन्हें बाहर जाना पड़ता है।












Click it and Unblock the Notifications