लोकतंत्र में सरकार बनती है बहुमत से और चलती है सर्वमत से-पीएम मोदी

उत्‍तर प्रदेश और उत्‍तराखंड विधान सभा चुनाव 2017 में भाजपा को मिली विशाल बहुमत वाली जीत के बाद दिल्‍ली में पीएम नरेंद्र मोदी का रोड शो हुआ।

नई दिल्‍ली। उत्‍तर प्रदेश और उत्‍तराखंड विधान सभा चुनाव 2017 में भाजपा को मिली विशाल बहुमत वाली जीत के बाद दिल्‍ली में पीएम नरेंद्र मोदी का रोड शो हुआ।। रोड शो के दौरान पीएम मोदी ने पैदल चलकर ही लोगों का अभिवादन किया। पीएम मोदी भाजपा मुख्‍यालय पहुंचे जहां उनका स्‍वागत भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह ने किया। इस समय पीएम मोदी के स्‍वागत के लिए भाजपा कार्यकर्ता पहले ही बड़ी संख्‍या में पहुंचे ।

लोकतंत्र में सरकार बनती है बहुमत से और चलती है सर्वमत से-पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश वासियों को होली के पावन पर्व की शुभकामनाएं दी। उन्‍होंने कहा कि भाजपा को मिला जनादेश पॉलिटिकल पंडितों को नए सिरे से सोचने पर मजबूर करेंगे। उन्‍होंने कहा कि जिस तरह से देश में मतदान का प्रतिशत बढ़ रहा है, मैं इसे लोकतंत्र की दृष्टि से शुभ संकेत मानता हूं। उन्‍होंने कहा कि विजय होने के अनेक कारण होते हैं। पिछले पचास साल से सब राजनीतिक दल विकास के मुद्दे को लेकर कतराते रहे हैं। पांच राज्यों के चुनाव को मैं नए हिन्दुस्तान की नई नींव के तौर पर देख रहा हूं। उन्‍होंने कहा कि देश का गरीब कहता है कि मैं अपने बलबूते आगे जाना चाहता हूं, आप अवसर दीजिए मेहनत मैं करूंगा।

अब झुकने की बारी हमारी

उन्‍होंने कहा कि पेड़ सीधा होता है लेकिन जैसे ही फल लगते हैं वो झुकने लगने लगता है। आज जब बीजेपी के वटवृक्ष पर विजय का फल लगा है तो झुकने की जिम्मेदारी हमारी है। सत्ता सेवा करने का अवसर है। सत्ता सेवा करने का एक अवसर होती है, ये बीजेपी कार्यकर्ताओं के लिए नम्र बनने का वक्त है। ये नतीजे हमारे लिए भावनात्मक भी हैं क्योंकि ये पं. दीनदयाल उपाध्याय की जन्मशताब्दि का वर्ष है।

सबसे बड़ी ताकत हमारे देश का गरीब

उन्‍होंने कहा कि देश की सबसे बड़ी ताकत हमारे देश का गरीब है। आज मध्यम वर्ग पर हर तरह का बोझ है, ये बोझ कम होना चाहिए। देश के गरीब में अगर बोझ उठाने की ताकत आएगी तो मध्यम वर्ग का बोझ अपने आप हट जाएगा। उन्‍होंने कहा कि जितने भी चुनाव हुए, बीजेपी का समर्थन बढ़ता ही गया है। मोदी ने कहा कि अमित शाह की टीम और लाखों कार्यकर्ता इस जीत के भागी हैं, उन्हें बहुत-बहुत बधाई। उन्‍होंने कहा कि अमित भाई ने सदस्यता के जरिए भाजपा को विश्व की बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी बनाया।

गर्व से कहना चाहिए हम विश्व के सबसे बड़े संगठन के सदस्य

हम विश्व में जहां भी जाएं, हमें गर्व से कहना चाहिए हम विश्व के सबसे बड़े संगठन के सदस्य हैं। ये समय बीजेपी की विजय यात्रा का स्वर्णिम समय है, ये समय ऐसे ही नहीं मिला है। चार-चार पीढ़ियों ने मेहनत की तब यहां तक पहुंचे, हमें विरासत में कुछ नहीं मिला। मैं चुनाव के हिसाब से चलने वाला व्यक्ति नहीं हूं। वर्ष 2022, भारत की आजादी का 75वां वर्ष है, अगर पांच साल देश में यही मूड बन जाए तो हम पीछे नहीं रहेंगे। उन्‍होंने कहा कि वर्ष 2022 में जो करना है उस सपने को बल पांच राज्यों के नतीजों ने दिया है। मैं पांचों राज्यों की जनता को बीजेपी में भरोसा जताने के लिए धन्यवाद देता हूं। जो भी साथी चुनकर आए हैं वो आपकी अपेक्षाओं को पूरा करने में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे। उन्‍होंने कहा कि हमसे गलती हो सकती है, पर गलत इरादे से कोई काम नहीं करेंगे। हम परिश्रम की पराकष्‍ठा करेंगे। हम जो कुछ भी करेंगे प्रमाणिकता के साथ करेंगे। उन्‍होंने कहा कि मुझे खुशी है कि मुझसे पूछा जाता है कि इतनी मेहनत और इतना काम क्यों करते हो। जो साथ रहे उनकी भी सरकार है, जो साथ नहीं रहे उनकी भी है।

नतीजे बीजेपी को 2014 के परिणामों से भी आगे ले जाएंगे

इस दौरान अमित शाह ने कहा कि उत्‍तर प्रदेश मे भाजपा को मिला जनादेश, लोकसभा चुनाव 2014 में मिले जनादेश से दो कदम आगे वाला जनादेश है। यूपी के साथ उत्तराखंड में भी बीजेपी प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। ये नतीजे बीजेपी को 2014 के परिणामों से भी आगे ले जाएंगे। प्रधानमंत्री के कर्तव्यों ने बताया कि ये सरकार गरीबों की सरकार है। पीएम बनने के बाद जो भाषण दिया था वो महज भाषण नहीं था। जब मोदी पीएम बने तब देश में अनिश्चितता का माहौल था। नोटबंदी के कमद से देश के गरीब खुद को सरकार से जुड़ा पाया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो शाम 5 बजे ले मेरिडियन होटल से शुरू हुआ। वहां से वह समर्थकों के साथ भाजपा मुख्यालय तक पैदल गए। बीजेपी मुख्यालय से 300 मीटर पहले वो ले मेरिडियन होटल के पास उतरें और वहां से पैदल भाजपा मुख्‍यालय आए।

आज हो सकता है यूपी, उत्तराखंड के मुख्‍यमंत्री के नाम का ऐलान
भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक में 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों की समीक्षा होगी। इसके अलावा यूपी और उत्तराखंड में मुख्यमंत्री के नामों पर चर्चा होगी।

आपको बताते चले कि भाजपा ने यूपी और उत्‍तराखंड में मुख्‍यमंत्री पद के बगैर ही चुनाव लड़ा था। भाजपा ने यूपी में पहली बार 312 सीटें हासिल की तो वहीं उत्तराखंड में भी पार्टी ने 57 सीटें जीतकर बहुमत से ज्‍यादा सीटें हासिल की हैं।

उत्‍तर प्रदेश के नए मुख्‍यमंत्री के नाम पर होगी चर्चा
यूपी में मुख्‍यमंत्री पद के लिए कई नामों की चर्चा हो रही है। यूपी में नए मुख्‍यमंत्री के नाम को लेकर गृहमंत्री राजनाथ सिंह, यूपी प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य, केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा के नामों की चर्चा है। इसके अलावा लखनऊ के महापौर दिनेश शर्मा इस रेस में शामिल माने जा रहे हैं। राजनाथ जहां यूपी में पहले भी मुख्‍यमंत्री के पद पर रह चुके हैं। वहीं पिछड़े वर्ग से आने वाले केशव प्रसाद मौर्य जातीय समीकरणों के लिहाज से उनकी दावेदारी भी मजबूत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+