HC के आदेश के बाद बीजेपी ने उद्धव सरकार पर साधा निशाना, कहा- कंगना रनौत को दें मुआवजा
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को बॉम्बे हाईकोर्ट से बड़ी से बड़ी राहत मिली है। बीएमसी द्वारा एक्ट्रेस के मुंबई स्थित ऑफिस में तोड़फोड़ करने के मामले में आज हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुनाया है। न्यायालय ने कहा कि इस बात के सबूत मिले हैं कि स्ट्रक्चर पहले से मौजूद था। बीएमसी की कार्रवाई गलत इरादे से की गई थी, कोर्ट ने कंगना के पक्ष में फैसला सुनाते हुए बीएमसी को नुकसान की भरपाई करने को कहा है। इस मामले में अब भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने भी महाराष्ट्र सरकार और सीएम उद्धव ठाकरे पर हमला बोला है।
Recommended Video

भाजपा नेता अतुल भटखल्कर ने शुक्रवार को कहा कि बॉम्बे हाईकोर्ट का फैसला राज्य सरकार के चेहरे पर एक तमाचा है। उन्होंने कहा, 'कंगना के घर पर तोड़फोड़ गलत इरादे से की गई थी। अदालत ने उन्हें मुआवजा देने की भी बात कही है। कोर्ट ने यह इसलिए दिया है क्योंकि बीएमसी ने मुख्यमंत्री के इशारे पर काम किया था।' बता दें कि बॉम्बे हाईकोर्ट ने शुक्रवार को बीएमसी द्वारा कंगना रनौत के मुंबई स्थित बंगले को ध्वस्त करने के आदेश को रद्द कर दिया। इसके अलावा कोर्ट ने कहा कि बीएमसी द्वारा की गई कार्रवाई के कारण कंगना मुआवजे की हकदार हैं।
अदालत के आदेश पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा नेता अतुल भटखल्कर ने आगे कहा, 'राज्य के सीएम को इस मुद्दे की नैतिक जिम्मेदारी लेनी चाहिए और अब मुआवजा देना होगा कि सीएम को अपनी जेब से पैसा निकालना चाहिए और यह धन जनता का नहीं होना चाहिए।' इस बीच, भाजपा के वरिष्ठ नेता किरीट सोमैया ने बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए मुंबई के मेयर और बीएमसी आयुक्त को जिम्मेदार ठहराया और इस मुद्दे पर उनके इस्तीफे की मांग की। उन्होंने यह भी कहा कि संजय राउत अब अवाक रह जाएंगे।
यह भी पढ़ें: मुंबई की बत्ती गुल, कंगना ने शेयर की संजय राउत और बुलडोजर की तस्वीर,कहा- 'क-क-क......'












Click it and Unblock the Notifications