एक खास शर्त पूरी करने वाला ही बनेगा अगला डेरा चीफ, जानिए क्या है ये शर्त

डेरा सच्चा सौदा की ओर से बनाए गए ट्रस्ट की डीड के अनुसार इस मामले में सिर्फ डेरा प्रमुख ही फैसला लेने का अधिकार रखते हैं।

नई दिल्ली। रेप केस में गुरमीत राम रहीम को दोषी ठहराए जाने और 20 साल की सजा होने के बाद अब सभी के मन में ये सवाल उठ रहे हैं कि आखिर डेरा सच्चा सौदा का अगला प्रमुख कौन होगा? अरबों संपत्ति वाले डेरा सच्चा सौदा को अब कौन संभालेगा, इस पर चर्चा का दौर जारी है।

अगले डेरा प्रमुख को लेकर चर्चा तेज

अगले डेरा प्रमुख को लेकर जिन लोगों के नाम आगे चल रहा है उसमें बाबा की गोद ली हुई बेटी हनीप्रीत कौर, बेटे जसमीत से लेकर आश्रम की साध्‍वी विपश्वना तक के नाम शामिल हैं। हालांकि अगले डेरा प्रमुख का चुनाव कैसे होगा, जानिए क्या हैं उसकी शर्तें...

ऐसे चुना जाएगा डेरा प्रमुख

ऐसे चुना जाएगा डेरा प्रमुख

डेरा सच्चा सौदा की ओर से बनाए गए ट्रस्ट की डीड के अनुसार इस मामले में सिर्फ डेरा प्रमुख ही फैसला लेने का अधिकार रखते हैं। अगले डेरा प्रमुख के चुने जाने को लेकर ट्रस्ट की डीड में कई अहम बातों का जिक्र किया गया है। इसमें लिखा गया है कि डेरा प्रमुख के वंश का ही कोई बालिग सदस्य ही डेरे का अगला प्रमुख होगा। सिरसा के डेरा सच्चा सौदा की ओर से 12 अगस्त 2004 को वेलफेयर ट्रस्ट बनाया गया था। जिसका पंजीकरण नंबर 5234 है। इसमें डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को ट्रस्ट का संरक्षक घोषित किया गया है।

राम रहीम घोषित करेंगे उत्तराधिकारी

राम रहीम घोषित करेंगे उत्तराधिकारी

इस ट्रस्ट के अनुसार डेरा प्रमुख को सभी अधिकार दिए गए थे कि वह इस ट्रस्ट को अपनी इच्छानुसार चलाएंगे। ट्रस्ट की डीड के अनुसार अगला डेरा प्रमुख वंश का बालिग सदस्य ही बनेगा। अगर उनके वंश में से पुरुष सदस्य नहीं मिलता है या फिर वह खुद गद्दी लेने से मना कर देता है तो ट्रस्टी दो तिहाई बहुमत के साथ किसी दूसरे को डेरा प्रमुख बना सकते हैं।

ये नाम हैं चर्चा में

ये नाम हैं चर्चा में

फिलहाल अगले डेरा प्रमुख के लिए जो नाम सबसे आगे हैं उनमें राम रहीम के बेटे जसमीत सिंह इंसा का नाम चर्चा में है। 2007 में राम रहीम ने उन्हें अपना उत्‍तराधिकारी नियुक्ति किया था। हालांकि डेरा ट्रस्ट की डीड के निमय पर गौर करें तो डेरा का अगला वारिस डेरा प्रमुख का बेटा रिश्तेदार नहीं हो सकता है।

हनीप्रीत का नाम भी चर्चा में

हनीप्रीत का नाम भी चर्चा में

डेरा प्रमुख की मुंह बोली बेटी और राम रहीम की करीबी हनीप्रीत की भी चर्चा है। हालांकि उनके डेरा प्रमुख बनाए जाने से डेरा के सदस्यों के बीच विवाद बढ़ सकता है। डेरा प्रमुख राम रहीम के बच्चे इसका विरोध कर सकते हैं। डेरा प्रमुख की रेस में अगला नाम विपश्यना इंसां का नाम भी चर्चा में है। डेरा गुरु ब्रह्मचारी हैं। राम रहीम के बाद उनके पास ही डेरा सच्चा सौदा से जुड़े फैसले लेने का हक है। हालांकि उनका नाम राम रहीम के मौजूदा वफादारों में काफी पीछे बताया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+