Video: वोट के लिए नेता ने लोगों को दिए थे महंगे गिफ्ट, 8 वोट मिलने पर वापस मांगे
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी के पास स्थित भानसोज से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां चुनाव में लोगों को लुभाने के लिए उन्हें महंगे तोहफे दिए गए थे। और ये सब खुलेआम हुआ। दरअसल पंचायत चुनाव के उम्मीदवार मनोहर देवांगन पर आरोप लगा है कि उन्होंने वोटरों को लुभाने के लिए किसी को मिक्सी तो किसी को कुकर जैसे तोहफे दिए थे।

कई लोगों को तो कपड़े तक तोहफे में दिए गए। लेकिन चुनाव में हार मिलने पर मनोहर ने लोगों से अपने दिए तोहफे वापस मांग लिए। जिससे नाराज होकर गांव वालों ने खुलेआम तोहफों की प्रदर्शनी लगा दी। मनोहर के सामने चुनाव में उनके भाई चंद्रहास देवांगन खड़े हुए थे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अब पुलिस ने उनके खिलाफ मारपीट और धमकी का मामला दर्ज कर लिया है। और वह फिलहाल फरार हैं।
ये नहीं देखा तो क्या देखा :) पंचायत चुनाव हारने पर उम्मीदवार ने वापस मांगा "तोहफा"गांववालों ने बस स्टैंड पर लगा दी प्रदर्शनी. छत्तीसगढ़ के आरंग का मामला @bhupeshbaghel @ECISVEEP @CEOChhattisgarh @drramansingh @BJP4CGState @INCChhattisgarh @AunindyoC @ndtvindia pic.twitter.com/EKvGhoNmFB
— Anurag Dwary (@Anurag_Dwary) January 31, 2020
रिपोर्ट के अनुसार, मनोहर देवांगन वार्ड नंबर 7 से खड़े थे, उन्हें केवल 8 वोट ही मिले। जिसकी उन्हें बिलकुल भी उम्मीद नहीं थी। इस बात से उन्हें गुस्सा आ गया और उन्होंने अपने दिए तोहफे वापस मांग लिए। वहीं राज्य निर्वाचन आयोग ने भी कलेक्टर से मामले की जांच और विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में पंचायत चुनाव हो रहे हैं। जिसमें पहला चरण मंगलवार से शुरू हुआ, दूसरे चरण का मतदान आज चल रहा है और तीसरा और अंतिम चरण तीन फरवरी को है।












Click it and Unblock the Notifications