रूस से S-400 के बाद जनरल ने रूसी हेलीकॉप्टरों को खरीदने की जताई इच्छा

नई दिल्ली। अमेरिकी प्रतिबंधों की धमकियों के बावजूद भारत ने रूस के साथ S-400 डिफेंस मिसाइल सिस्टम का करार आखिरकार कर ही दिया, इस बीच जनरल बिपिन रावत ने रूसी निर्मित कामोव हेलीकॉप्टरों को खरीदने की भी इच्छा जताई हैं। जनरल रावत ने रविवार को कहा कि भारत अपनी स्वतंत्र नीति का पालन करता है। उन्होंने कामोव हेलीकॉप्टरों और मॉस्को से अन्य हथियार प्रणालियों को सेना में शामिल करने की इच्छा व्यक्त की।

रूस से S-400 के बाद जनरल ने रूसी हेलीकॉप्टरों की जताई इच्छा

जनरल रावत रूस से छह दिनों की यात्रा करके लौटे हैं, जहां उन्होंने दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने के लिए सैन्य अधिकारियों और समकक्षों के साथ बातचीत की। उन्होंने कहा कि रूस भारतीय सेना और रक्षा बलों के साथ मिलकर बहुत उत्सुक था। क्योंकि वे समझते हैं कि हम एक मजबूत सेना हैं, जो हमारे रणनीतिक विचारों के आधार पर हमारे लिए सही है।

सेना प्रमुख जनरल ने केवी कृष्ण राव मेमोरियल में संबोधित करते हुए कहा कि रूसी नौसेना के एक अधिकारी ने चर्चा चर्चा के दौरान अमेरिका ने रूस पर प्रतिबंध लगाने और मास्को के साथ डील करने के लिए भारत को दी धमकियों पर बात की।

सेना प्रमुख ने कहा, 'आपको (रूस) आश्वस्त किया जा सकता है, जबकि हम कुछ तकनीक प्राप्त करने के लिए अमेरिका से जुड़ सकते हैं, लेकिन हम एक स्वतंत्र नीति का पालन करते हैं। मैंने उनसे कहा, अब जब हम प्रतिबंधों की बात कर रहे हैं और आप प्रतिबंधों पर सवाल कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और श्री नरेंद्र मोदी इस समय S-400 हथियार प्रणाली की खरीद पर संधि पर हस्ताक्षर कर रहे हैं। इसके बावजूद भी हम भविष्य में अमेरिकी चुनौतियों का सामना कर सकते हैं।'

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान के साथ बोली और गोली एक साथ संभव नहीं: जनरल रावत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+