गब्बर सिंह के बाद नागपुर ट्रैफिक पुलिस का नया पोस्टर, मोगेम्बो खुश हुआ

नई दिल्ली। अपने पोस्टर की वजह से इन दिनों नागपुर ट्रैफिक पुलिस चर्चा में है। दरअसल नागपुर पुलिस ने लोगों को जागरूक करने के लिए अब तक दो पोस्टर जारी किए हैं। जिसमें पहला पोस्टर 4 सितंबर का है। इसमें तीन लड़के एक बाइक पर सवार होकर जा रहे हैं वो भी बिना हेलमेट के तो दूसरी ओर शोले फिल्म के गब्बर सिंह का फोटो है। पोस्टर के नीचे में लिखा है कि बाइक एक, आदमी तीन। बहुत नाइंसाफी है। जबकि दूसरा पोस्टर 6 सितंबर को जारी किया है जिसमें दो फोटो है। पहली फोटो में कुछ बाइक सवार दिखाई दे रहे हैं जिनमें सभी हेलमेट लगाए हैं और ग्रीन सिग्नल होने का इंतजार कर रहे हैं। जबकि दूसरी फोटो में अमरीश पुरी नजर आ रहे हैं और फोटो पर लिखा हुआ है मोगेम्बो खुश हुआ।

after Gabbar singh Nagpur Traffic police new poster, says mogambo khush hua

लोगों को जागरूक करने लिया पोस्टर का सहारा
नागपुर ट्रैफिक डीसीपी राजतिलक रौशन ने मीडिया से बाहत करते हुए कहा है कि लोगों को जागरूक करने के लिए बॉलीवुड के ये पोस्टर बनवाए गए थे। इसके बाद हमें जहां लगा कि यहां लापरवाही हो रही है तो हमने वहां सख्ती भी दिखाई। डीसीपी ने बताया कि नागपुर में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के बहुत ज्यादा केस है। औसतन 2.5 हजार से 3 हजार चलान रोजाना काटे जा रहे हैं। इनमें सबसे ज्यादा संख्या बिना हेलमेट वालों की है।

लोग अब कर रहे नियमों का पालन
डीसीपी ने कहा कि ट्रैफिक पुलिस की ओर से जारी किए दूसरा पोस्टर जिसमें मोगेम्बो खुश हुआ का मतलब साफ है कि लोग अब नियमों का काफी हद तक पालने कर रहे हैं। डीसीपी ने कहा कि फोटो में भी आप देख सकते हो कि सभी हेलमेट लगाए हुए ग्रीन सिग्नल का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि पिछले कुछ महीनों से अलग-अलग राज्यों की पुलिस लोगों को जागरूक करने के लिए ऐसे ही पोस्टर का सहारा ले रही है। कुछ दिन पहले होली पर यूपी पुलिस ने पोस्टर के जरिए लोगों को शांति व्यवस्था बनाए रखने की पाठ पढ़ाते हुए नजर आई थी।

यह भी पढ़ें-यूपी: फर्जी कॉल सेंटर गिरोह का हुआ पर्दाफाश, विश्वविद्यालय का छात्र नेता भी हुआ गिरफ्तार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+